×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

LOCKDOWN / श्रमिकों की घर वापसी के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मांगी विशेष ट्रेन Featured

फाइल फोटो फाइल फोटो

Lockdown के कारण देश के अन्य राज्यों में फंसे हैं छत्तीसगढ़ के 1.6 लाख से ज्यादा श्रमिक। मुख्यमंत्री ने कहा- समन्वय एवं सहयोग से हम इस बीमारी पर जल्द ही विजय प्राप्त करने में होंगे सफल।

रायपुर. पंजाब, तेलंगाना, केरल, राजस्थान, कर्नाटक, बिहार और झारखंड के बाद अब छत्तीसगढ़ ने भी श्रमिकों के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि कोविड-19 के रोकथाम हेतु Lockdown के केन्द्र सरकार के निर्णय से प्रदेश में इस महामारी की रोकथाम में विशेष मदद मिली जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बहुत कम है। आशा है कि समन्वय एवं सहयोग से हम इस बीमारी पर जल्द ही विजय प्राप्त करने में सफल होंगे।

यह भी पढ़ें: लाखो के फ़र्ज़ी भुगतान के मामले में महिला अधिकरी समेत CEO सस्पेंड

सीएम बघेल ने कहा कि 29 अप्रैल को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा श्रमिकों, प्रवासियों के अंतर्राज्यीय आवागमन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं जो कि प्रदेश में सामान्य स्थिति एवं आर्थिक गतिविधियों को बहाल करने में मददगार साबित होंगे। प्रदेश में सामान्य स्थिति बहाल करने के संबंध में मैं आपका ध्यान प्रदेश के उन श्रमिकों, प्रवासियों की ओर आकृष्ट करना चाहूंगा, जो अन्य प्रदेशों में फंसे हुए हैं एवं Lockdown के कारण अपने मूल निवासों पर वापस नही आ पा रहे हैं। आज की स्थिति में ऐसे श्रमिकों की संख्या 1.6 लाख से ज्यादा है। इन श्रमिकों के आर्थिक एवं मानसिक स्थिति का ध्यान रखते हुए इनकी घर वापसी अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।

यह भी पढ़ें: कुर्सी जाने का खतरा देख, CM उद्धव ठाकरे ने मांगी PM मोदी से मदद

बघेल ने कहा कि इन श्रमिकों, प्रवासियों की घर वापसी के लिए विभिन्न राज्यों से समन्वय किया जा रहा है तथा बसों के माध्यम से इनकी प्रदेश में वापसी की कार्य योजना बनायी गई है। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में घर वापसी के लिए आवश्यक बस एवं अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था करना दुष्कर होगा। साथ ही लंबी दूरी के सफर में यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के ध्यान रखना अत्यंत मुश्किल होगा।

यह भी पढ़ें: 65000 करोड़ की बात क्यों कही गई? आखिर क्या बात हुई राहुल गांधी और रघुराम राजन के बीच

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा कि वर्तमान स्थिति में श्रमिकों की परेशानियों को देखते हुए विशेष पाइंट टू पाइंट ट्रेन चलयी जा सकती हैं जिससे यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं हाइजीन सुनिश्चित की जा सके। इस संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से भी अनुरोध किया जा चुका है। सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री से दूसरे राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ श्रमिकों की घर वापसी हेतु विशेष ट्रेन संचालन के बारे में त्वरित निर्णय प्रदान करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें : CORONA : जानिये कोरोना के 6 नये लक्षण, CDC ने जारी की लिस्ट

यह भी पढ़ें :CORONA : भारत में अगले महीने से बनेगी कोरोना वैक्सीन, एक वैक्सीन का दाम 1000 रूपये

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 01 May 2020 15:03

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.