नई दिल्ली. कोरोना वायरस संक्रमण रोकने देश व्यापी लॉकडाउन को लेकर चार घंटे चली बैठक के बाद अटकलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी आज रात या कलसुबह लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। इसका कारण ये है कि बैठक के दौरान ज्यादातर मुख्यमंत्री लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में थे। आपको बता दें कि देश में घोषित 21 दिन के लॉकडाउन की समयसीमा 14 अप्रैल को खत्म हो रही है। अगर 2 हफ्ते और लॉकडाउन बढ़ता है तो फिर यह तारीख 28 अप्रैल तक बढ़ जाएगी।
घुसपैठ की साजिश के बीच भारतीय सेना ने तबाह किए पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने
चर्चा है कि पीएम मोदी आज रात देश को संबोधित कर सकते हैं। इसमें वे लॉकडाउन को लेकर नई सीमा के बारे में भी बता सकते हैं। मुख्यमंत्रियों के साथ हुई चर्चा के बाद कुछ मामलों में ढील भी दी जा सकती है। किसानों के लिए पैकेज के ऐलान की भी संभावनाएं हैं। पीएम ने कुछ दिन पहले वीडियो संदेश जारी कर लोगों से लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने की अपील की थी। पहले लॉकडाउन की घोषणा भी उन्होंने रात 8 बजे की थी। उसी रात 12 बजे से 21 दिन का लॉकडाउन हो गया था।
लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां: जम्मू-कश्मीर में जैश आतंकी के जनाजे में उमड़ी भीड़
पीएम बोले- जान भी, जहान भी
मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लॉकडाउन की बात करते हुए मैंने कहा था- जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था, तो प्रारंभ में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत आवश्यक है। देश के अधिकतर लोगों ने इस बात को समझा और घरों में रहकर अपना दायित्व भी निभाया। हम सभी ने भी इसी मंत्र पर चलते हुए देशवासियों की जिंदगी बचाने का प्रयास किया। और अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए, जान भी जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है।
यूरोप में सबसे ज्यादा मौत, 1930 के बाद सबसे बड़ी आर्थिक मंदी
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा- लॉकडाउन बढ़ाना सही निर्णय
केंद्र सरकार ने तो लॉकडाउन बढ़ाने का अधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। उनहोंने कहा- आज भारत की स्थिति कई विकसित देशों से बेहतर है क्योंकि हमने पहले लॉकडाउन कर दिया। अगर इसे अभी रोका गया तो सारी कोशिश बेकार जाएगी। हमें स्थिति मजबूत करने के लिए इसे बढ़ाना जरूरी है।
ओडिशा में लॉक डाउन की तारीख बढ़ी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- आर्थिक गतिविधियों की मिले अनुमति
चार घंटे चली वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री से सिफारिश की कि राज्यों के भीतर आर्थिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति दी जानी चाहिए। लेकिन अंतरराज्यी सड़क, हवाई व रेल सुविधाओं प्रतिबंध जारी रखना चाहिए। इससे पहले सीएम बघेल ने इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा था।
पंजाब के मुख्यमंत्री बोले- जल्द मिले रेपिड किट
चार घंटे चली बैठक के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री और खेती से जुड़ी चीजों के लिए कुछ राहत मिलनी चाहिए। रैपिड किट की डिलिवरी जल्दी की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने पहले ही एक मई तक कर्फ्यू लगाने अथवा पूरी तरह बंद लागू करने का फैसला ले लिया है। पंजाब के सभी शिक्षण संस्थान 30 जून तक बंद रहेंगे। राज्य बोर्ड परीक्षाएं भी अगले आदेश तक के लिए टाल दी गईं हैं।
लॉकडाउन पर आज होगा फैसला
गमछा लपेटकर बैठे पीएम, दिया संदेश
मुख्यमंत्रियों के संग वीडियो कान्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्क पहनकर नहीं बैठे, बल्कि उन्होंने गमछे को मास्क की जगह इस्तेमाल किया। हालांकि मुख्यमंत्रियों के साथ उनकी यह तीसरी बैठक थी, लेकिन पहली बार वे मास्क की जगह गमछे का इस्तेमाल करते दिखे। शायद वे संदेश देना चाह रहे हों कि यदि मास्क उपलब्ध न हो तो घर पर उपलब्ध गमछे या बड़े रुमाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे 24 घंटे आप सभी के लिए उपलब्ध हैं।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।