×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Mathmatics Of Election : Khairagarh के गंजीपारा में मोंगरा गांव को मिलाया, महावीर वार्ड से जुड़ा मस्जिद रोड भी

परिसीमन का गणित: 1 से लेकर 13 तक तकरीबन हर वार्ड में हुआ जोड़ घटाना, 15 से 20 तक 6 वार्डों की स्थिति यथावत

खैरागढ़. नगर पालिका चुनाव से पहले राजस्व व नगर पालिका की टीम ने वार्डों का परिसीमन किया। इसमें मोटे तौर पर तीन पहलू उभरकर सामने आए। पहला मोंगरा गांव जो कल तक लालपुर गुरुघासीदास वार्ड का हिस्सा था, उसे अब गंजीपारा वार्ड-3 में जोड़ दिया गया है। दूसरा मारवाड़ी वर्चस्व वाले महावीर वार्ड में अब मस्जिद रोड की दुकानें भी आएंगी। इसी तरह 6 वार्डों 15, 16, 17, 18, 19 और 20 को नहीं छेड़ा गया है। वहां स्थिति यथावत रहेगी। Also read: Khairagarh: शर्म से पानी-पानी हो जाएगी सियासत !

तकरीबन तीन माह बाद नगर पालिका को चुनाव होना है। इसी के मद्देनजर पहला काम परिसीमन का किया गया। राजस्व और नगर पालिका के अमले ने लगभग सप्ताहभर की मशक्कत के बाद मंगलवार को वस्तुस्थिति स्पष्ट की। इसमें पता चला कि वार्ड-1 महात्मा गांधी वार्ड पिपरिया से लेकर वार्ड-12 अमलीपारा तक लगभग सभी की सीमा में परिवर्तन किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव हुआ वार्ड-3 गंजीपारा में जहां मोंगरा गांव के सारे मतदाता जोड़ दिए गए, जो पहले लालपुर का हिस्सा थे। इधर महावीर वार्ड में हुए बदलाव को लेकर भाजपा में असंतोष है। Also read: Khairagarh में Corruption: रेत-मुरुम का हिसाब देने में आनाकानी, एनीकट की ऊंचाई बढ़े बिना नहीं मिलेगा पानी ...

19 तक कर सकेंगे दावा आपत्ति


20 वार्डों के सीमा निर्धारण के इस प्रस्ताव पर 11 अगस्त से 19 अगस्त तक दावा आपत्ति एवं सुझाव विहित प्राधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी के सामने लिखित रूप में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

जानिए कहां से कहां तक रहेगी आपके वार्ड की सीमा:-

वार्ड-1: पिपरिया महात्मागांधी वार्ड

उत्तर- शैलेंद्र वर्मा के घर से रामअवतार के घर होते हुए रोड पार कर मुस्लिम कब्रिस्तान, दुर्गा मंदिर से धान खरीदी केंद्र तक।

पूर्व- धान खरीदी केंद्र से रोड पार कर जयराम तालाब होते हुए केंद्रीय विद्यालय तक।

दक्षिण- केंद्रीय विद्यालय से वन काष्ठागार होते हुए मस्जिद के पास नदी के छोर से मुक्तिधाम तक।

पश्चिम- मुक्तिधाम से रूपदास पटेल के घर, कृष्णा वर्मा के घर होते हुए मंगल पटेल के घर तक।

 

वार्ड-2: पिपरिया रानी अवंतिबाई वार्ड

उत्तर- हितेश वर्मा के घर से सडक़ की ओर आगे बढ़ते हुए चंद्रेश र्मा के कोठार से सडक़ पार कर घोसू के कोठार तक।

पूर्व- घोसू के कोठार से दुर्गा मंच नवीन प्राथमिक शाला भवन होते हुए मुख्य मार्ग में भानूप्रताप मकान से पूर्व माध्यमिक शाला होते हुए मुस्लिम कब्रिस्तान के पहले तक।

दक्षिण- मुस्लिम कब्रिस्तान के पहले वाली गली से मुख्य माग्र की ओर आगे बढ़ते मारूटोला मार्ग में मनोज साहू के घर तक।

पश्चिम- मनोज साहू के घर से सडक़ पार कर सफीक खान के मकान होते हुए हितेश वर्मा के मकान तक।

 

वार्ड-3 गंजीपारा वार्ड

उत्तर- मोंगरा में तुलसी पटेल के मकान से संपूर्ण मोंगरा क्षेत्र होते हुए मोंगरा तालाब तक।

पूर्व- मोंगरा तालाब से पुल पार कर विष्णु यादव के मकान से गायत्री नगर होते हुए श्रीधर वकील का मकान, सिद्धार्थ सिंह के मकान से आगे बढ़ते हुए जल प्रदाय गृह से स्वीपर मोहल्ले तक।

दक्षिण- स्वीपर मोहल्ले से जल प्रदाय गृह मार्ग होते हुए गौरव पथ की ओर आगे बढ़ते हुए मुख्य मार्ग में सांई मंदिर, बीटीआई से शिवा इंडेन गैस गोदाम तक।

पश्चिम- शिवा इंडेन गैस गोदाम से लाला बांध की ओर पिपरिया नदी पार कर मोंगरा तक।

 

वार्ड-4 राजफेमली वार्ड

उत्तर- विनय शरण सिंह के मकान से दिनेश्वर सिंह के मकान होते हुए यादव मोहल्ला धृतेंद्र सिंह के मकान तक।

पूर्व- धृतेंद्र सिंह के मकान से पिपरिया नाला किनारे किनारे शीतला मंदिर से शैलेष सिंह के मकान की ओर आगे बढ़ते हुए जमात पारा की ओर संदीप किराना स्टोर तक।

दक्षिण- संदीप किराना स्टोर से बीबीसी के घर होते हुए सुरभि बुक डिपो तक।

पश्चिम- सुरभि बुक डिपो से मुख्य मार्ग में जनपद कार्यालय, मंगल भवन अटल उद्यान होते हुए विनय शरण ङ्क्षसह के घर तक।

 

वार्ड-5 ठाकुर पारा वार्ड

उत्तर- लालपुर स्टाप डेम से पिपरिया नदी के किनारे किनारे आगे बढ़ते हुए चैतू रजक के मकान तक।

पूर्व- चैतू रजक के घर से पुरुषोत्तम महोबिया के घर तक।

दक्षिण- पुरुषोत्तम महोबिया के मकान से आगे बढ़ते हुए शासकीय अस्पताल तक।

पश्चिम- शासकीय अस्पताल होते हुए लालपुर स्टाप डेम तक।

 

वार्ड-6 बरेठपारा वार्ड

उत्तर- रफीक खान के घर से नदी किनारे होते हुए प्रहलाद जंघेल के घर तक।

पूर्व- प्रहलाद जंघेल के घर से रोड पार रोहित पटेल के घर से होते हुए शंकर यादव के घर से आगे बढ़ते हुए प्रहलाद जंघेल के घर से नदी किनारे तुलाराम पटेल के घर होते हुए भरत यादव के घर तक।

दक्षिण- सिंधी धर्मशाला से होते हुए भागवत अग्रवाल के घर से आगे बढ़ते हुए बख्शी मार्ग में पूर्व की ओर अमरचंद बैद के घर तक।

पश्चिम- अमरचंद बैद के घर से आगे बढ़ते कपिल श्रीवास्तव के घर होते हुए अनिल फोटानी के मकान से सडक़ पार कर बच्चूमल जगमलानी के मकान से होते हुए नदी किनारे तक।

Also read: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की संपत्ति का मामला कांग्रेस ने फिर उठाया, कहा जांच होनी ही चाहिए

 

वार्ड-7 महावीर वार्ड

उत्तर- बंटी तिवारी के घर से होते हुए चिंता हरण ङ्क्षसह के घर से रोड पार कर अनिल रंगलानी की दुकान से यश मेडिकल से रोड पार कर बांके बिहारी मंदिर से विजय पाल के मकान तक।

पूर्व- विजय पाल के मकान से होते हुए शंकर बैद की दुकान तक।

दक्षिण- शंकर बैद के दुकान से आगे बढ़ते हुए भीखमचंद खत्री के मकान से रोड पार कर यश किराना होते हुए आशीष स्टोर्स से सुभाष कोचर के मकान तक एवं रोड पार कर गणपति प्लास्टिक स्टज्ञेर से दुर्गा इलेक्ट्रानिक्स से राजनांदगांव मुख्य मार्ग में वर्मा कृषि से चेतन वासवानी की पान दुकान तक।

पश्चिम- चेतन वासवानी के पान से जय स्तंभ चौक से आगे बढ़ते हुए शासकीय कन्या शाला होते हुए बंटी तिवारी के घर तक।

 

वार्ड-8 तुरकारी पारा

उत्तर- दीपचंद चोपड़ा के मकान से बख्शी मार्ग में आगे बढ़ते हुए चंदन अग्रवाल के घर तक।

पूर्व- चंदन अग्रवाल के घर से राजनांदगांव कवर्धा मुख्य मार्ग।

दक्षिण- राजनांदगांव-कवर्धा मुख्य मार्ग में बालमुकुंद सोनी की दुकान से भारतीय स्टेट बैंक तक।

पश्चिम- भारतीय स्टेट बैंक वाली गली से गुजराती होटल होते हुए शरद जैन की दुकान से रोड पार कर दुलीचंद जैन के मकान होते हुए दीपचंद चोपड़ा के मकान तक।

 Also read: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की संपत्ति का मामला कांग्रेस ने फिर उठाया, कहा जांच होनी ही चाहिए

वार्ड-9 इतवारी बाजार

उत्तर- संतोषी मंदिर से रोड पार कर प्रदीप अग्रवाल के मकान से आगे बढ़ते हुए थानू रजक के मकान से आगे बढ़ते हुए पन्नू जैन के मकान से मेन रोड पार कर ज्वारा घाट तक।

पूर्व- ज्वारा घाट से नदी किनारे होते हुए कटिंग घाट से आगे बढ़ते हुए विनिता दुबे के मकान होते हुए सुदामा पटेल तक।

दक्षिण- सुदामा पटेल के घर से रोड पार कर अग्रसेन मंच तक।

पश्चिम- अग्रसेन मंच से आनंद झा के मकान से आगे बढ़ते हुए मणीलाल अग्रवाल के मकान होते हुए संतोषी माता मंदिर चौक तक।

 

वार्ड-10 गुरु घासीदास वार्ड

उत्तर- मोहन जोशी के घर से आगे बढ़ते हुए देवारीन तालाब रोड होते हुए खजरी मार्ग से पूर्व की ओर पुरानी शराब दुकान के आगे गजानंद देवांगन की दुकान तक।

पूर्व- गजानंद दुकान से रोड पार कर सामुदायिक शौचालय होते हुए मुख्य मार्ग में पुलिया तक।

दक्षिण- पुलिया से नदी किनारे होते हुए लालपुर मुक्तिधाम तक।

पश्चिम- मुक्तिधाम से रोड पार कर कांजी हाउस से आगे बढ़ते हुए खमतराई रोड में चंद्रेश जोशी के घर से आगे बढ़ते हुए मोंगरा मोड़ तक।

 Also read: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की संपत्ति का मामला कांग्रेस ने फिर उठाया, कहा जांच होनी ही चाहिए

 

वार्ड-11 शीतला मंदिर

उत्तर- कचरू भांडेकर के घर से धमधा रोड में आगे बढ़ते हुए शनि मंदिर के आगे स्टाप डेम तक।

पूर्व- स्टाप डेम से नदी किनारे किनारे कुंवारी पाठ उमराव पुल तक।

दक्षिण- उमराव पुल से भोंदू पटेल के मकान से होते हुए शोभा यादव के घर से आगे बढ़ते हुए मुख्य मार्ग में महामाया मंदिर से आगे तक।

पश्चिम- महामाया मंदिर से आगे से रोड पार कर हाट बाजार होते हुए नदी पार कर कचरू भांडेकर के घर तक।

 

वार्ड-12 अमलीपारा

उत्तर- उमराव पुल से मंडी के पीछे होते हुए आमनेर नदी किनारे से रानी मंदिर के पीछे स्टाप डेम, शीतला मंदिर तक।

पूर्व- शीतला मंदिर से आगे बढ़ते हुए खैरागढ़-दुर्ग मोर्ग पार करते हुए संतोष साहू के घर तक।

दक्षिण- संतोष साहू के घर से आगे बढ़ते हुए भरदा रोड पार कर वेसलियन स्कूल से आगे बढ़ते हुए राजनांदगांव मार्ग में गौतम चोपड़ा के मकान तक।

पश्चिम- पारस चोपड़ा के मकान से रोड पार कर बगसराम यादव के मकान से आगे बढ़ते हुए उमराव पुल तक।

 

वार्ड-13 पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड (धनेली)

उत्तर- चोपड़ा धर्मकांटा से आगे स्व. विजयलाल चोपड़ा स्कूल के पीछे आमनेर नदी तट से चोपड़ा मार्ग होते हुए सरजू वर्मा के घर के पीछे आमनेर नदी तक।

पूर्व- सरजू वर्मा के घर से दुर्ग रोड पार करके खेमचंद वर्मा के घर से होते हुए लुनिया फार्म हाउस के पीछे तक।

दक्षिण- लुनिया फार्म हाउस के पीछे से गौतक वर्मा के मकान होते हुए मोरध्वज वर्मा के कोठार तक।

पश्चिम- मोरध्वज वर्मा के कोठार से दवारीभ्ज्ञाठ रोड पार करके महेंद्र वर्मा के घर होते हुए रामकिशन वर्मा के घर के पीछे से से दुर्ग रोड पार कर चोपड़ा धर्मकांटा तक।

 Also read: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की संपत्ति का मामला कांग्रेस ने फिर उठाया, कहा जांच होनी ही चाहिए

 

वार्ड-14 रविदास वार्ड सोनेसरार

उत्तर- लालचंद उइके के घर से आगे संपूर्ण नदी किनारे किनारे होते हुए राजेश प्रजापति के घर तक।

पूर्व- राजेश प्रजापति के घर से रोड पार कर सार्वजनिक मंच से मुख्य मार्ग में तुकाराम बोरकर के होते हुए सोनालिक ट्रैक्टर शोरूम तक।

दक्षिण- सोनालिक ट्रैक्टर शोरूम से रोड पार कर कमलेश कोठले के घर के पीछे से नदी किनारे मुक्तिधाम तक।

पश्चिम- मुक्तिधाम से नदी किनारे होते हुए सामुदायिक शौचालय के आगे बढ़ते हुए लालचंद उइके के घर तक।

 

वार्ड-15 सुभाषचंद्र बोस वार्ड अमलीडीह खुर्द

उत्तर- पांडादाह रोड ग्रीन पाक्र होटल होते हुए मुस्का नदी होते हुए बायपास नवीन पुलिया तक।

पूर्व- बायपास नवीन पुलिया से लांजी रोड पार करते हुए संपूर्ण बायपास मार्ग में आगे बढ़ते हुए अमलीडीह रोड पार करके आमनेर नदी तक।

दक्षिण- आमनेर नदी में बायपास नवीन पुलिया से संपूर्ण आमनेर नदी तट होते हुए कुम्ही पुलिया तक।

पश्चिम- कुम्ही पुलिया से धनुष कोठले के घर से लांजी रोड पार करते हुए ग्रीन पार्क होटल तक।

 

वार्ड-16 शहीद निकेश यादव वार्ड

उत्तर- कांडे पटवारी के घर से होते हुए मुस्का नदी के किनारे से कृपाराम देवांगन के मकान तक।

पूर्व- कृपाराम देवांगन के घर से सडक़ पार करते हुए कुंजल होटल होते हुए लादू देवांगन घर से आमनेर नदी तक।

दक्षिण- आमनेर नदी से होते हुए दक्षिण की ओर बढ़ते हुए खान के घर तक।

पश्चिम- खान के घर से सडक़ पार करते हुए तोरण ठाकुर के घर होते हुए ईदगाह भांठा से आगे बढ़ते हुए बायपास तक।

 Also read: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की संपत्ति का मामला कांग्रेस ने फिर उठाया, कहा जांच होनी ही चाहिए

 

वार्ड-17 दाऊचौरा वार्ड

उत्तर- चतुरमल जैन के घर से उत्तर की ओर बढ़ते हुए चिंताहरण ङ्क्षसह चाल किनारे होते हुए मोती नाला के संगम तक।

पूर्व- मुस्का नदी एवं मोती नाला संगम से होते हुए पूर्व की ओर पायल सिनेमा से रोड पार कर कुशाल चंद जैन के गोदाम से पुराना रपटा तक।

दक्षिण- कटिंग घाट संगम से आगे बढ़ते हुए दक्षिण की ओर संपूर्ण सारथी मोहल्ला से देवांगन मोहल्ला में बढ़ते संजू देवांगन के घर तक।

पश्चिम- राजू देवांगन के घर से होते हुए कुंजल ठाकुर घर से शिवमंदिर से होते हुए मुन्ना किराना स्टोरसे रोड पार कर चतुरमल जैन के घर के पीछे मुस्का नदी तक।

 

वार्ड-18 डॉ. भीमराव अंबेडकर

उत्तर- कुशालचंद जैन के भवन से होते हुए नगर पालिका कार्यालय से आगे बढ़ते उत्तम बाड़ा तक।

पूर्व- उत्तम बाड़ा के पीछे से पटेल मोहल्ला आमनेर नदी तक।

दक्षिण- आमनेर नदी किनारे किनारे आगे बढ़ते हुए रपटा में सामुदायिक शौचालय से लांजी रोड पार बख्शी स्कूल के पीछे से सुभाष पाठक के घर से पुल पार कर कृष्णा भवन होते हुए शिवमंदिर तक।

पश्चिम-शिव मंदिर रोड पार कर जयराम पटेल, निरेश सिंह के घर होते हुए नदी के किनारे पुल पार मिहिर मंगल के पीछे से कुशाल चंद जैन के भवन तक।

 

वार्ड-19 गोकुल नगर

उत्तर- पुराना चीरघर से होते हुए पुलिस थाना बढ़ते हुए पुलिस निरीक्षक के घर तक।

पूर्व- पुलिस निरीक्षक के घर से होते हुए राजनांदगांव-कवर्धा मार्ग में दादा बाड़ी तक।

दक्षिण- दादा बाड़ी के पीछे से नदी किनारे होते हुए फारेस्ट नर्सरी से आगे बढ़ते हुए हर्ष दशरिया के मकान तक।

पश्चिम- हर्ष दशरिया के मकान से अकरजन रोड पार कर डॉक्टर वमा्र के मकान होते हुए यादव भवन से नदी पार कर पुराना टिकरापारा का संपूर्ण क्षेत्र लेते हुए चीरघर तक।

 

वार्ड-20 सिविल लाइन

उत्तर- कोहकाबोड़ रोड से संपूर्ण अटल आवास होते हुए राजनांदगांव मार्ग में आगे बढ़ते हुए विवेकानंद पब्लिकि स्कूल, पादरी डेरा होते हुए रानी रश्मि देवी पेट्रोल पंप तक।

पूर्व- रानी रश्मि देवी पेट्रोल पंप से रोड पार डीएफओ बंगला होते हुए फारेस्ट रेंज ऑफिस तक।

दक्षिण: फारेस्ट रेंज ऑफसि से पुलिस थाना की ओर बढ़ते हुए रोड पार करते हुए पुराना चीरघर से संपूर्ण विद्या नगर होते हुए वन मंडल अधिकारी कार्यालय से आगे बढ़ते हुए सुखउ लइरे के घर से नाला पार कर प्रेमलाल लहरे के घर तक।

पश्चिम- प्रेमलाल लहरे कघर से रोड पार कर बसंत के घर से आगे बढ़ते हुए अटल आवास तक।

Also read: Khairagarh: शर्म से पानी-पानी हो जाएगी सियासत !

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें या हमारे वाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Tuesday, 11 August 2020 16:37

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.