×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की संपत्ति का मामला कांग्रेस ने फिर उठाया, कहा जांच होनी ही चाहिए Featured

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में रमन सिंह के खिलाफ पीएमओ के आदेश पर हो रही जांच को बंद किये जाने के रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने पलट वार किया है। कांग्रेस ने प्रेस वार्ता लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के उस बयान को सफेद झूठ करार दिया है।

Also raed: बिलासपुर में युवती ने फांसी लगाकर की खुदखुशी, कमरे में लटकता मिला शव

कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि पीएमओ ने जांच बन्द कर दी है। यह सच नहीं है। अगर जांच बंद हो भी जाती तो क्या उसे रमन क्लीन चिट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं? हमारा कहना है कि रमन सिंह ने आय से अधिक संपत्ति बनाई। हम मांग करते हैं कि रमन सिंह, वीणा सिंह और अभिषेक सिंह की संपत्ति की जांच हो। रमन सिंह के पास भ्र्ष्टाचार का पैसा पहुँचता था इसके बारे में हमारे पास बहुत सारे सबूत रखे हैं। रमन सिंह की संपत्ति 2003 से 18 तक 10 गुना कैसे बढ़ गयी। ऐसा उन्होंने क्या किया कि सम्पति इतनी बढ़ गयी।

Also read: MURDER: युवक ने तलवार से हमला कर दंपति की कर दी हत्या, आरोपी युवक पुलिस के गिरफ्त में

खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा कि 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह की काले कारनामों को जानकर उन्हें जनता ने उखाड़ फेंका। रमन सिंह की संपत्ति की जानकारी सभी को है। 15 साल में घोषित और अघोषित आय हासिल की है वो भ्रष्टाचार को साबित करती है। हम मांग करते हैं उनकी संपत्ति की जांच हो।

Also read :आरक्षक ने की खुदखुशी, वजह जानने जांच में जुटी पुलिस

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने रमन सिंह के खिलाफ पीएमओ में शिकायत की थी। इस मामले में पीएमओ ने जांच का जिम्मा अपर सचिव अंबुज शर्मा को सौंपा था। इस मामले में रमन सिंह ने एक बयान जारी करके कहा था कि कांग्रेस के एक नेता विनोद तिवारी द्वारा पीएमओ में शिकायत की गई थी, लेकिन पीएमओ ने उसे जांच को उपयुक्त न पाकर फाइल बंद कर दी है।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.