कन्नौज. जुमे की नमाज अता करने के लिए कन्नौज के जामा मस्जिद में जुटी भीड़ को हटाने गई पुलिस पर पत्थरबाजी हुई। इससे कई पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हुए। कुछ के सिर पर गंभीर चोटें आईं। लॉकडाउन के बावजूद शुक्रवार को शहर की जामा मस्जिद में नमाजियों की भीड़ जमा हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना की जानकारी जब आला अफसरों को दी गई तो वे फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सारे नमाजी मस्जिद से भाग निकले थे।
Corona Iffect: मरकज तबलीगी जमात के 960 विदेशी सदस्यों का वीजा कैंसिल, तकरीबन 9000 क्वारेंटाइन में
दिल्ली निजामुद्दीन के मरकज की घटना के बाद भी लोक सबक नहीं ले रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन है। सारे धार्मिक स्थल भी बंद हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि घर में रहकर ही इस वायरस से लड़ा जा सकता है। इसके बाद भी जुमे की नमाज के लिए कन्नौज के जामा मस्जिद में भीड़ इकट्ठा हुई। यूपी सरकार के सख्त निर्देशों के कारण पुलिस नमाजियों को हटाने पहुंची थी, लेकिन लोगों ने पुलिस की टीम पर ही हमला बोल दिया। पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर है और लॉकडाउन तोड़ने वालों की पहचान कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
दिल्ली में बाटला हाउस और जामिया नगर की मस्जिदें बंद रहीं
इधर दिल्ली में भी सख्ती बरती गई। बाटला हाउस और जामिया नगर की मस्जिदों में ताला लगा रहा। निजामुद्दीन के मरकज में हुई घटना के बाद सरकार काफी सख्त है। धर्म गुरुओं को भी समझाइश देने कहा जा रहा है। पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है।
सीएम योगी बोले- जमातियों को कानून का पालन करना सिखाएंगे
इधर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में मेडिकल स्टाफ से हुई बद्तमीजी पर कहा कि उस तरह की प्रवृत्ति के लोगों पर सख्ती की जाएगी। उन्हें कानून का पालन करना सिखाया जाएगा। इससे पहले गाजियाबाद के एमएमजी में भर्ती जमातियों द्वारा अस्पताल स्टाफ के साथ लगातार दुर्व्यवहार करने और नर्सों के सामने ही कपड़े उतारने का मामला सामने आया था। उनके द्वारा अश्लील हरकत करने और बीड़ी-सिगरेट मांगे जाने की भी शिकायतें सामने आई थीं।
नर्सों ने SP से शिकायत की - "MGM अस्पताल में भर्ती तबलीगी जमात के लोग नर्सों को गंदे इशारे करते हैं, बिना पैंट पहने इधर उधर घूम रहे हैं"
हमसे जुड़ें
रागनीति के फेसबुक पेज पर
रागनीति के ट्वीटर पर
यहां पढ़ें
रागनीति का खास राग
रागनीति का सियासी राग
रागनीति का विविध राग
रागनीति का मनोरंजन राग
रागनीति का राशि राग