राजनांदगांव. 22 जनवरी दिन रविवार बसंतपुर वार्ड नंबर 46 के सामुदायिक भवन में कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष का चुनाव रखा गया था। जिला कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष का चुनाव छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया यादव समाज के निर्देशानुसारआयोजित थी।
सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई।उसके पश्चात प्रांतीय संगठन के निर्वाचन अधिकारीयो का स्वागत अभिनंदन किया गया। एवं संगठन के पदाधिकारीयो का परिचय करवाया गया। तदोपरांत प्रदेश निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जिला कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष के चुनाव के संबंध मे दिशा निर्देश दिए गये। जिला संगठन के चुनाव को लेकर अधिकारीयो ने अपनी बात रखी की, चुनाव दो प्रकार से किया जा सकता है। पहला सर्वसम्मति से दुसरा मत देकर। चुनाव समिति दोनो मे तैयार हैद्य किन्तु हम जिला संगठन के समस्त सर्किलो,नगर संगठनो से जानना चाहते है कि किस प्रकार का चुनाव किया जावे।तो जिला संगठन की ओर से प्रतिउत्तर मे जवाब सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष का चुनाव किया जावे आया।प्रांतीय चुनाव समिति ने इसे स्वीकार करते हुए सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष के चुनाव कि प्रक्रिया को आगे बढाते हुये सर्किल व नगर संगठनो को किसी एक नाम पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव बनाकर चुनाव समिति को सौपे जाने का आदेश पारित किया गया। तदपश्चात सर्किल अध्यक्षों व नगर प्रमुखों ने सर्वसम्मति से मन्ना यादव को जिला अध्यक्ष बनाने जिले के 43 संगठनो ने ध्वनिमत के साथ लिखित प्रस्ताव चुनाव समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।प्रदेश चुनाव समिति ने सहर्ष प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए मन्ना यादव को राजनांदगांव कोसरिया यादव महासभा का जिला अध्यक्ष घोषित किया।
प्रदेश चुनाव समिति ने उक्त प्रस्ताव के साथ मतदाता सूची नामांकन पत्र छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज (छ.ग.) को प्रेषित करने की घोषणा कर दी।मन्ना यादव जी पूर्व मे भी कोसरिया यादव महासभा के जिलाध्यक्ष थे एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भी है व गौ सेवा आयोग छ.ग.शासन मे उपाध्यक्ष के पद का भी निर्वाहन कर रहे हैं, उनकी सामाजिक सेवाभाव व समाजिक सक्रियता को देखते हुये यादवी जनमानस ने दूसरे बार अपार समर्थन देते हुए जिला कोसरिया यादव महासभा का जिला अध्यक्ष बनाया।उक्त चुनावि बैठक को सर्व श्री चंद्रहास यादव जिला अध्यक्ष बालोद ,ललित यादव जी प्रदेश महामंत्री भिलाई, पूर्व संभागीय अध्यक्ष अनिल यादव दुर्ग ,रूपलाल यादव सचिव बालोद जिला, डोमलाल यादव जिला अध्यक्ष कवर्धा, राजनांदगांव कोसरिया यादव महासभा के संरक्षक सर्वश्री विश्वनाथ यादव, नारायण यादव, संतोष यादव महेश यादव, धन्ना यादव, चंद्रशेखर यादव, मन्ना यादव , महिला संरक्षक श्रीमती मंजू यादव, आदि ने संबोधित किया चुनाव कार्यक्रम का संचालन रवि यादव ने की एवं चुनाव कार्यक्रम का आभार आनंद यादव ने व्यक्त की।
उक्त चुनाव मे सहभागिता प्रदान करने वाले श्रीविशारद यादव सिंगदई, हरि यादव ,कृपाल यादव ढारा,उभय यादव पाथरी, बोधन यादव सोमनी कैलाश यादव बागरेकसा, सुदर्शन यादव डोंगरगांव,छबील यादव कांकेतरा, सुकाल यादव संबलपुर ,गुमान यादव परदेशी यादव गुंडरदेही, राजू यादव भैसरा, सुन्दर यादव घुमका,तुला राम, संजय यादव ,देवेश यादव, डोंगरगढ, बिसंबर यादव रामपुर ,रोहित यादव दिवानभेडी बीरसिंग यादव धन्ना यादव लतमार यादव मुडीपार पुनाराम, बली यादव, सुरज यादव, राजेश यादव, हरीशयादव, भुपेन्द यादव, मन्नू यादव, विनोद यादव, विजय यादव, धरम यादव, सुरेश यादव, श्रीमति मंजु यादव, शीला यादव, सुशीला यादव ,मीना यादव, सुनीता यादव, केशर यादव, आदि थे।