×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

खैरागढ़ विधायक के प्रयास से करोड़ो की कार्य बजट मे शामिल Featured

खैरागढ़. खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट में करोड़ो रूपए के कार्य बजट में रखने सफलता प्राप्त हुआ है। जिसमें धनेली से देवारीभाट गौठान होते हुए भरदाकला बढईटोला पहुँच मार्ग लागत 21 करोड़ रुपए, कमठा से हरदी पहुँच मार्ग लागत 3 करोड़ रूपए, श्यामपुर से बकरकट्टा पहुँच मार्ग लागत 25 करोड़ रूपए, काशीटोला से ढाप पहुँच मार्ग लागत 4 करोड़ रूपए, भोथली से बकरकट्टा पहुंच मार्ग लागत 13 करोड़ रूपए, भीमपुरी से बोराई पहुंच मार्ग लागत 3 करोड़ रुपए, गंडई पंडरिया से दौजरी मार्ग लागत 4 करोड़ रूपए, करमतरा से घुमर्रा पहुंच मार्ग लागत 5 करोड़ रूपए, अतरिया मेन रोड से भोरमपुर मार्ग लागत 2.25 करोड़ रूपए, खैरागढ़ से लांजी मार्ग 6.30 करोड़ रुपए, दाऊचौरा से ढारा पहुंच मार्ग 5 करोड़ रूपए, सोनेसरार से औधोगिक प्रशिक्षण केंद्र पहुंच मार्ग 1.45 करोड़ रुपए, खैरागढ़ शहर नाली निर्माण 40 लाख रूपए, छुईखदान, उदयपुर बुंदेली मार्ग उन्नतिकरण व पुनर्निर्माण के लिए 59.67 करोड़ रूपए बजट में प्रास्तावित किया गया है।

नदी नालो में होगा उच्चस्तरीय पुल का निर्माण

केसीजी जिले के बहुत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण करने बजट में प्रस्तावित किया गया है। जिसमें ग्राम धनगांव से गोदरी पहुँच मार्ग पर पुलिया निर्माण लागत 8.40 करोड़ रूपए, दुल्लापुर स्थित नाला पर पुलिया निर्माण 2.52 करोड रूपए, कृतबांस मार्ग पर स्थित सुरही नदी पर पुलिया निर्माण 3.73 करोड़ रूपए, छुईखदान से गंडई पहुंच मार्ग पर घिरघोली के पास पुलिया निर्माण 3.47 करोड़ रूपए, जालबांधा मार्ग में कुरही नदी पर पुलिया निर्माण 4.11 करोड़ रूपए, देवपुरा से भुरभुसी पहुंच मार्ग पर बेंगरी के पास पुलिया निर्माण सहित खैरागढ़ से अकरजन मार्ग पर पुलिया निर्माण 4.71 करोड़ रूपए, बघमर्रा से करमतरा मार्ग पर पुलिया निर्माण 3.43 करोड़ रूपए, मानपुर पहाड़ी से मोहगांव मार्ग पर पुलिया निर्माण लागत 4.20 करोड़ रूपए, डोकराभाठा से पद्मावतीपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपए बजट में शामिल किया गया है।

स्कूल व शासकीय भवन के लिए करोड़ो रूपए स्वीकृत

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला शासकीय भवन निर्माण के लिए खैरागढ़ नगर में जी.ए. डी क्वाटर निर्माण 3.33 करोड़ रूपए, शासकीय पॉलिटेक्निक शाला अतिरिक्त भवन निर्माण 30 लाख रूपए, शासकीय कन्या महाविद्यालय भवन निर्माण खैरागढ़ लागत 2 करोड़ रूपए, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन चंदैनी लागत 1.21 करोड़ रूपए, संयुक्त जिला कार्यालय भवन निर्माण लागत 3.81 करोड रूपए, सैनिक बैरक भवन निर्माण लागत 1.05 करोड़ रूपए, खैरागढ़ व छुईखदान में न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों के लिए डी, ई व फ टाइप आवासीय भवन निर्माण, खैरागढ़ व छुईखदान न्यायालय में सीसीटीव्ही स्थापना, छुईखदान में मॉडल उप पंजीयक भवन निर्माण लागत 80 लाख रूपए, खैरागढ़ सर्किट हाउस निर्माण लागत 4 करोड रूपए, साल्हेवारा में विश्राम गृह निर्माण लागत 1.20 करोड़ रूपए, छुईखदान व गंडई रेस्ट हाउस में 3-3 अतिरिक्त कमरा निर्माण लागत 1-1 करोड़ रूपए, नवनिर्वाचित जिला में छुईखदान पर 2-2 नग एच व एफ टाइप आवासीय भवन निर्माण लागत 1 करोड़ रूपए बजट में प्रावधान किया गया है।

विधायक ने मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री का जताया आभार

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए बजट में प्रावधान करने पर क्षेत्रवासीयों विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्तमंत्री ओपी चैधरी, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा का आभार प्रकट किया है।

Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.