×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर करोड़ों के फोरलेन,उच्च स्तरीय पुल,जलाशय जीर्णोद्धार के कार्य स्वीकृत Featured

खैरागढ़. राजनांदगांव - खैरागढ़ के बीच सड़क सकरा होने और पेड़ों की वजह से होने वाले हादसों में कमी आएगी। और आर्थिक विकास के द्वार भी खुलेंगें। सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने नवीन बजट में राजनांदगांव - खैरागढ़ फोरलेन सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने बताया कि राजनांदगांव - खैरागढ़ 30.40 किमी सड़क फोरलेन निर्माण के लिए कुल लागत 4 करोड़ के आंशिक 80 लाख का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है। वहीं खैरागढ़ शहरी क्षेत्र के 3 किमी व गंडई शहरी क्षेत्र के 3 किमी में फोरलेन निर्माण के लिए कुल लागत 4 करोड़ के आंशिक 80 लाख का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है। खैरागढ़ - डोंगरगढ़ बीटी रिनिवल कार्य के 18 किमी के लिए कुल लागत 5 करोड़ 40 लाख के आंशिक 1 करोड़ 8 लाख का आंशिक प्रावधान किया गया है। खैरागढ़ - लांजी मार्ग 7 किमी की मज़बूती करण के लिए कुल लागत 6 करोड़ 30 लाख के आंशिक 1 करोड़ 26 लाख का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है। इसी तरह दाऊचौरा - खैरागढ़ - ढारा मार्ग सड़क चौड़ीकरण के 10 किमी के लिए कुल लागत 5 करोड़ में से 1 करोड़ का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है। बेलगांव से मोहगांव 5 किमी सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ में से 1 करोड़ व कामठा हरदी सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ में से 60 लाख प्रारंभिक प्रावधान किया गया है। बड़ी संख्या में विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने में पर विक्रांत सिँह,कोमल जंघेल,खम्मन ताम्रकार,डॉ. बिसेसर साहू,घम्मन साहू,राकेश गुप्ता,बिशेसर साहू,प्रेम नारायण चंद्रआकर,रामाधार रजक,टी के चंदेल,लिमेश्वरी साहू,हेमू साहू,टिलेश्वर साहू, लक्ष्मीचंद आहूजा,राजीव चंद्राकर,नीलिमा गोश्वामी,विक्रांत चंद्राकर, आयश सिंह,wआलोक श्रीवास सहित जिला पंचायत सदस्यों, जनपद सदस्यों सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी व सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।

करोड़ों के पुल निर्माण की स्वीकृति

इसी तरह से बघमर्रा से करमतरा मार्ग में उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए कुल लागत 3 करोड़ 43 लाख में से 68.60 हज़ार,धनगांव गोदरी मार्ग पर आमनेर में उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए कुल लागत 5 करोड़ 57 लाख 55 हज़ार में से 1 करोड़ 11 लाख 51 हज़ार,मानपुर पहाड़ी से मोहगाँव में जंगलपुर नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए कुल लागत 4 करोड़ 20 लाख में से 84 लाख का प्रारंभिक प्रावधान किया गया है। दुर्ग जालबाँधा मार्ग के कुलही नदी पर पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 11 लाख 54 हज़ार कुल लागत में से 82 लाख 31 हज़ार का प्रारंभिक प्रावधान किया गया है।घिरघोली नाला पुल निर्माण 3 करोड़ 47 लाख 41 हज़ार में से 69 लाख 48 हज़ार व सुरही नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के कुल लागत 2 करोड़ 73 लाख में से 54 लाख 60 हज़ार व गंडई - लिमो - दुल्लापुर में कर्रानाला पर कुल लागत 2 करोड़ 52 लाख में से 50 लाख 40 हज़ार का प्रारंभिक प्रावधान उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए लिया गया है।

होगा टिकरापारा पुल का निर्माण

बाढ़ के दौरान शहर से कट जाने वाले टिकरापारा वार्ड के रहवासियों को भी राहत मिलने वाली है। सांसद पांडे की अनुशंसा पर राज्य शासन ने खैरागढ़ - अकरजन मार्ग पर मोतीनाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के कुल लागत 4 करोड़ 71 लाख 77 में से 94 लाख 35 हज़ार का प्रावधान वर्तमान बजट में प्रारम्भिक रूप से किया है।

पिपरिया जलाशय जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख का प्रावधानजिले के पिपरिया जलाशय परियोजाना के अंतर्गत शीर्ष कार्य ,वेस्ट वियर का जीर्णोद्वार,उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, पिपरिया कालोनी एवं पैलीमेटा स्थित आवासीय भवनों, कार्यालयों व छुईखदान तथा पिपरिया जलाशय में स्थित निरीक्षण कुटीर का जीर्णोद्वार कार्य की अनुमानित लागत 28 करोड़ है। जिस पर इस वर्ष 20.00 लाख का व्यय संभावित है।

रूसे जलाशय जीर्णोद्धार के लिए 1 करोड़ का प्रावधान

जिले के रूसे जलाशय मध्यम परियोजना अंतर्गत शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार,मुख्य नहर आर. डी. 0 मी. से 15920 मी. के बैंकों की ऊंचाई बढ़ाने रिमाडलिंग सहित एवं सी. सीलाइनिंग
एवं सभी सरंचनाआं का रिमाडलिंग, वेस्ट वियर का जीर्णाेद्धार, पिचिंग व उन्नयन कार्य सहित की अनुमानित लागत 30 करोड़ है। जिस पर इस वर्ष 1 करोड़ का व्यय संभावित है। अतः इस प्रयोजन हेतु नवीन मद के में 1 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के पंडरिया जलाशय योजना के आर.बी.सी. मुख्य नहर का विस्तार एव आर.सी.सी. ट्रप निर्माण, ग्राम तदे ुभाठा से दनिया तक की अनुमानित लागत 250.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष 40.00 लाख का व्यय संभावित है।

जिले के सारंगपुर जलाशय से ग्राम पचपेड़ी तक अंडरग्राउण्ड एवं ओपन फीडर नहर का निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 950.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष 40.00 लाख का व्यय संभावित है।सरु ही नदी पर एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 700.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष 50.00 लाख का व्यय संभावित है। मोतीनाला पर हरदी एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य की अनुमानितलागत 300.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष 50.00 लाख का व्यय संभावित है। आमनेर डायवर्सन अतं र्गत फीडर मुख्य नहर का विस्तारी निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 3500.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष 80.00 लाख का व्यय संभावित है। जिले के कुकरापाट जलाशय एवं नहरों का निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 17900.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष 80.00 लाख का व्यय संभावित है।

इन कार्यों की भी मिली स्वीकृति

धनेली से देवारीभाट गौठान होते हुए भरदाकला बढाईटोला पहुँच मार्ग लागत 21 करोड़ रुपये, कामठा से हरदी पहुँच मार्ग लागत 3 करोड़ रूपये,श्यामपुर से बकरकट्टा पहुँच मार्ग लागत 25 करोड़, काशीटोला से ढाप पहुँच मार्ग लागत 4 करोड़ भोथली से बकरकट्टा पहुंच मार्ग लागत 13 करोड़ रूपये भीमपुरी से बोराई पहुँच मार्ग लागत 3 करोड़ रू, गंडई पंडरिया से दौजरी मार्ग लागत 4 करोड़, करमतरा से घुमर्रा पहुंच मार्ग लागत 5 करोड़ रु,अतरिया मेन रोड से भोरमपुर मार्ग लागत 2.25 करोड़, खैरागढ़ से लांजी मार्ग 6.30 करोड़ रुपये, दाऊचौरा से ढारा पहुंच मार्ग 5 करोड़, सोनेसरार से औधोगिक प्रशिक्षण केंद्र पहुंच मार्ग 1.45 करोड़ रुपये खैरागढ़ शहर नाली निर्माण 40 लाख, छुईखदान, उदयपुर बुंदेली मार्ग उन्नतिकरन व पुनर्निर्माण 59.67 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

शासकीय भवनों का होगा जीर्णोद्धार

इसी खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला शासकीय भवन हेतु खैरागढ़ नगर में 1.जी.ए. डी क्वाटर निर्माण 3.33 करोड़, शासकीय पॉलिटेक्निक शाला अतिरिक्त भवन निर्माण 30 लाख,शासकीय कन्या महाविद्यालय भवन निर्माण खैरागढ़ लागत 2 करोड़ रुपये,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन चंदैनी लागत 1.21 करोड़ रुपये, संयुक्त जिला कार्यालय भवन निर्माण लागत 3.81 करोड रुपये, सैनिक बैरक भवन निर्माण लागत 1.05करोड़ रुपये,खैरागढ़ में न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों के लिए डी, ई व फ टाइप आवासीय भवन निर्माण 8.छुईखदान में न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों के लिए डी, ई व फ टाइप शासकीय आवास निर्माण, खैरागढ़ क़ छुईखदान न्यायालय में सी सी टी व्ही व कैमरा स्थापना छुईखदान में मॉडल उप पंजीयक भवन निर्माण लागत 80 लाख सर्किट हाउस निर्माण लागत 4 करोड़ रुपये, साल्हेवारा में विश्राम गृह निर्माण लागत 1.20 करोड़ रुपये,छुईखदान व गंडई रेस्ट हाउस में 3-3 अतिरिक्त कमरा निर्माण लागत 1-1 करोड़ रुपये मात्र,नवनिर्वाचित जिला में छुईखदान पर 2 नग एच टाइप 2 नग एफ टाइप आवासीय भवन निर्माण के लिए बजट में 1 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.