राजनांदगांव. ग्राम मनेरी में संकुल समग्र श्रोत शिक्षा केन्द्र मनेरी के तत्वावधान व ग्राम वासियो के सहयोग से शासकीय पूर्व माध्यमिकशाला मनेरी में 17 जनवरी दिन मंगलवार को एक दिवसीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है उक्त प्रतियोगिता में शा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनेरी गुंगेरी नवागांव एवं गिरगाँव साथ ही प्राथमिक विद्यालय में शासकीय प्राथमिक विद्यालय मनेरी गनेरी जामसरार कला बरगांव गुंगेरी नवागांव गिरगाँव क्रीड़ा प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उदघाटन समारोह 9:30 बजे सुबह श्री टिकेश साहू जी अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव, श्रीमती नरबद बाई जनपद सदस्य, श्रीमती जुगत पोहन साहू सरपंच ग्राम पंचायत मनेरी होंगे। समापन समारोह मुख्य अतिथि श्री नीरेंद्र साहू जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा श्रीमती जागृति यदु सदस्य जिला पंचायत राजनांदगांव श्रीमती नरबद बाई श्रीमती जुगत बाई श्री पोहन साहू जी बलराम साहू जी केवल दास जी बरातू राम खेलन सार्वा भोला चंद्रवंशी जीजनक साहू ताराचंद साहू इंद्र कुमार साहू एवं तामेश्वर साहू जी अध्यक्ष शाला प्रबन्धन समिति होंगे।
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शासकीय प्राथमिक शाला बालक बालिका मे 80 मीटर दौड़, लंबी कूद, सुरीली कुर्सी, आलू दौड़, बोरा दौड़ ,खो-खो ,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बालक बालिका में 100 मीटर दौड़ ,200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक रस्साकसी, कबड्डी, खो-खो खेल में भाग लेंगे श्री ए आर साहू जी(संकुल प्रभारी प्राचार्य) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेरी, श्री नीलमणी साहू संकुल शैक्षिक समन्वयक संकुल मनेरी, के साथ साथ श्री रोशन वैष्णव श्री श्याम सुंदर कसेर रोमनाथ श्रीवास द्वारिका प्रसाद साहू श्रीमती रमा भीमटे सदिका अंसारी रूकैया हनफ़ी पूनम जोशी राजकुमार ठाकुर छत्रपति गुरु किशन देशमुख गेंद लाल डेहरे योगेश निषाद शशांक साहू कुमार साहू राजेन्द्र निषाद कीर्ति सिन्हा सरिता यादव विनोद शर्मा गुलाब देवांगन चंदू साहू जी श्रीमती खेमलता खरे भुनेश्वर चंद्रवंशी सरस्वती सिन्हा नीता साहू सुमन यादव एवं पी टी आई डोमन कवर की आवश्यकड्यूटी खेल संचालन हेतु संकुल बैठक में हुईखेल में विशेष सहयोग निर्णायक के रूप में श्री के पी साव हायर सेकंडरी स्कूल खुज्जी श्री मनोज गंगबेर हायर सेकंडरी स्कूल बिजाभांठा श्री विमल साहू जीकन्या हायर सेकेंडरी स्कूल डोंगरगांव श्री भुनेश्वर चंद्रवंशी पूर्व माध्यमिक विद्यालय जारवाही होंगे।