विशेष : सूर्य मेष राशि में हैं। शुक्र वृषभ राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। शनि, मंगल और गुरु मकर राशि में हैं। मीन राशि में चंद्रमा और बुध हैं। बुध नीच के, सूर्य उच्च के, शुक्र स्वग्रही हैं, गुरु नीच के हैं
मेष :मानसिक,शारीरिक और आर्थिक तौर पर स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। सिर, आंख में परेशानी हो सकती है। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। हरी वस्तुओं का दान करें। भगवान शिव की अराधना करें।
वृषभ :आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। धन का कोई इंतजाम हो सकता है। मनोभाव व्यवसायिक स्तर पर लाभ कराएगा। शारीरिक स्थिति ठीक है लेकिन फिर भी कोई रिस्क न लीजिएगा। प्रेम की स्थिति नहीं ठीक है। फिर भी बहुत खराब नहीं है। मध्यम गति से चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें। मां काली को प्रणाम करें।
मिथुन :शासन सत्ता पक्ष का साथ होगा। व्यापारिक चीजों, ऊपर के अधिकारियों से कुछ आशीर्वाद मिल सकता है। स्वास्थ्य पर बहुत ढंग से ध्यान रखिएगा। प्रेम की स्थिति भी मध्यम है। हरी वस्तु पास रखना उचित होगा।
कर्क :भाग्यवश कोई काम बन सकता है। पूजा-पाठ में मन लग सकता है। धार्मिक बने रहेंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम से बेहतर की ओर है। व्यापार ठीक ठाक चल रहा है। लेकिन बहुत उम्मीद न करें। शनिदेव से सम्बन्धित दान-पुण्य करना आपके लिए उचित रहेगा।
सिंह :खराब समय है। बहुत बचकर पार करें। नुकसान की आशंका है। कोई रिस्क न लें। शारीरिक रूप से खासकर। मानसिक,आर्थिक और प्रेम की स्थिति मध्यम है। भगवान शिव की अराधना करें। सूर्यदेव को जल दें।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में डेढ़ माह के मासूम की मौत, फिर भी ज्यादा टेस्ट के पक्ष में नहीं भारत
कन्या :जीवनसाथी के लिए कुछ शुभ संकेत हैं। कहीं टेलीफोनिक या किसी अन्य ढंग से कुछ सुअवसर है। मानसिक, प्रेम और व्यवसायिक तौर पर मिल सकता है। स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी की अराधना करें।
तुला : विरोधी सक्रिय रहेंगे। तबीयत खराब होने का संकेत है। मन अप्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब पर ध्यान रखें। कोई रिस्क न लें। शनिदेव की मानसिक तौर पर अराधना करें।
वृश्चिक :बहुत संभलकर रहने की जरूरत है। बहुत ढंग से चलें। अभी भावुक होकर कोई निर्णय न लें। बच्चों और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य, व्यवसाय और प्रेम तीनों मध्यम है। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
धनु : गृहकलह के संकेत हैं। भूमि,भवन,वाहन से सम्बन्धित मध्यम समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य सही नहीं है। व्यापार की स्थिति मध्यम है। बहुत बचाकर पार करें। पीली वस्तु पास रखें।
मकर : घोर पराक्रमी बने रहेंगे। हो सकता है कि व्यवसायिक तौर पर कुछ डिजाइन करें। स्वास्थ्य और प्रेम दोनों पर ध्यान रखिएगा, मध्यम चल रहा है। गणेश जी की वंदना करें।
कुंभ :अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। कुछ इंतजाम हो सकता है। व्यवसायिक तौर पर कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। कुटुम्बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम है। शनिदेव की अराधना करें।
मीन :-अच्छा समय है। स्वास्थ्य, प्रेम,व्यवसाय में सुधार होगा। लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए लोग सोचते होंगे कि कैसे व्यवसायिक स्थिति में सुधार हो सकता है लेकिन कुछ चीजें लॉकडाउन में भी चल रही हैं। सब कुछ सही हो जाएगा। भगवान शिव की अराधना करें
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर
यह भी पढ़ें: प्लाज्मा से हो सकेगा कोरोना का इलाज, क्लीनिकल टेस्टिंग को मंजूरी
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।