विशेष : सूर्य मेष राशि में हैं। शुक्र वृषभ राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। शनि, मंगल और गुरु मकर राशि में हैं। बुध और चंद्रमा मीन राशि में गोचर में हैं। ग्रहों की स्थिति थोड़ी राहत जरूर देगी।
मेष :स्थिति अच्छी नहीं कही जाएगी। बहुत बचकर पार करें। चाहे स्वास्थ्य हो, प्रेम हो या व्यवसाय हो। किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। सूर्यदेव को जल दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ :वित्तीय सोच को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे लेकिन आप अच्छे चल रहे हैं। कोई रिस्क न लें। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी की वंदना करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय तीनों अच्छा चल रहा है
मिथुन :स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान रखें। शासन सत्ता पक्ष और व्यवसाय में धीरे-धीरे लाभ की ओर आप चले जाएंगे। लेकिन बहुत महत्वपूर्ण है कि स्वास्थ्य में आप कोई रिस्क न लें। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी की वंदना करें।
कर्क :
स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है। लेकिन कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य, व्यवसाय, प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति को बचकर पार करें। हनुमान जी को मानसिक तौर पर प्रणाम करें। हनुमान चालीसा पढ़ें।
सिंह :बहुत बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। संतान, प्रेम और अपने स्वास्थ्य पर हर ढंग से ध्यान रखें। पीली वस्तु पास रखें। लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: मुंबई / कोरोना मरीजों के लिए बने क्वारेंटाइन सेंटर में लगी आग
कन्या :जीवनसाथी के साथ अच्छा दिख रहा है। नौकरी-चाकरी में कुछ आश्वासन मिल सकता है। बस स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य की स्थिति सही नहीं दिख रही है। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी की वंदना करें।
तुला : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। त्वचा या नसों से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है इसलिए थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय तीनों पर नज़र रखें। शनिदेव को मानसिक तौर पर प्रणाम करें।
वृश्चिक :सोच-समझ के साथ कोई निर्णय लेंगे। बहुत तार्किक निर्णय लेने जा रहे हैं। बड़े तार्किक निर्णय लेने जा रहे हैं। ये अच्छा होगा आपके लिए। स्वास्थ्य, प्रेम पर बहुत ध्यान रखें। लाल वस्तु पास रखें। हरी वस्तु का दान करें।
धनु : घर में कुछ प्रैक्टिकल बातें होंगी। हक-हिस्सा, अलग होने की बात हो सकती है। ध्यान देकर आगे बढ़ें। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है। हरी वस्तु का दान करना अच्छा रहेगा।
मकर : आपका पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। कुछ व्यवसायिक सोच आएगी, प्लानिंग बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति भी मध्यम है। गणेश जी की वंदना करें।
कुंभ :धनार्जन होता रहेगा। कहीं न कहीं से कुछ इंतजाम होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। व्यापार-प्रेम सब ठीक हो जाएगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन :-काफी सुधार है, हर दृष्टिकोण से। प्रेमालाप, बातचीत, समीपता, व्यवसाय में सुधार होगा। स्वास्थ्य में मध्यम है। थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा लेकिन आने वाला दिन आपका है। पीली वस्तु पास रखें, हरी वस्तु का दान करें। अच्छा होगा।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।