राजनांदगांव. ग्राम कोपेडीह ( जीई रोड देवादा चौक ) जय श्री राम मानस परिवार एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में दो दिवसीय मानस महोत्सव का आयोजन किया गया। समिति के संरक्षक एवं सरपंच श्रीमती यमुना (वीणा) साहू ,चंद्रकांत साहू पूर्व सरपंच ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि निखिल द्विवेदी सदस्य पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ शासन थे। साथ में श्रीमती यमुना (वीणा) साहू सरपंच ,चंद्रकांत (राजू) साहू पूर्व सरपंच के आतिथ्य स्वीकार हुआ। मुख्य अतिथि निखिल द्विवेदी ने भगवान श्री राम ,सीता लक्ष्मण, हनुमान के प्रतिमूर्ति एवं शिवलिंग स्थापित मंच के समीप पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि निखिल द्विवेदी का आयोजक समिति एवं ग्रामीणों ने गुलदस्ता ,पुष्पमाला ,बैच तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया। मुख्य निखिल द्विवेदी ने मानस मंच को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में भगवान की भक्ति के बिना मनुष्य के जीवन व्यर्थ है। श्री राम चंद्र जी का जीवन चरित्र सभी के लिए अनुकरणीय है।उन्होंने कहा कि रामचरित मानस गान होने से गांव में भक्तिमय वातावरण निर्मित हुआ है। गांव गांव में ऐसे आयोजन होने से निश्चित ही भक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन होने से गांव में परस्पर प्रेम, स्नेह , भाईचारा, आपसी तालमेल बढ़ जाता है। आप सभी को ऐसे आयोजन के लिए आयोजक समिति एवं समस्त ग्राम वासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर श्रीमती यमुना (वीणा) साहू सरपंच, चंद्रकांत (राजू )साहू पूर्व सरपंच, श्रीमती सुशीला साहू पूर्व सरपंच,श्रीमती साधना साहू पूर्व सरपंच ,दुखित राम साहू पूर्व सरपंच ,तीरथ साहू उपसरपंच, मनोहर पूर्व उप सरपंच ,मदन लाल साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, नंदू राम पवार उपाध्यक्ष ग्राम विकास समिति ,बसंत साहू उपाध्यक्ष ग्राम विकास समिति, शिव कुमार साहू कोषाध्यक्ष ग्राम विकास समिति , परस राम साहू सचिव ग्राम विकास समिति, कुलेश्वर साहू सहसचिव ग्राम विकास समिति ,श्री रामावतार साहू, मानस महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी गण अध्यक्ष श्री रामेश्वर केकती, उपाध्यक्ष श्री रामविलास साहू, सचिव श्री विनोद साव, संगठन सचिव श्री महेश साहू, सह सचिव मिलन साहू ,संगठन सह सचिव श्री रामेश्वर साहू ,कोषाध्यक्ष हिमांचल दास साहू , सह कोषाध्यक्ष शिवकुमार साहू, पंचगन डॉ.श्री राम साहू श्रीमती सरोज साहू श्रीमती अहिल्या साहू श्रीमती शुक्रिया नेताम श्री महेश निर्मलकर श्री धीरज साहू श्रीमती इंदुमती साहू दीपक विश्वकर्मा श्रीमती सविता यादव श्रीमती पुनिया साहू एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।