×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

दिल्ली चुनाव: योगी बोले- शाहीन बाग के जाम ने पूरी दिल्ली को जाम कर दिया Featured

दिल्ली के विकासपुरी में रैली के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचार योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया और जेएनयू में जब देश विरोधी नारे लगे थे तब उन लोगों के साथ अरविंद केजरीवाल की सहानुभूति थी। पुलवामा के हमलावरों के प्रति केजरीवाल की सहानुभूति है। वो देश की सेना से सबूत मांगता है जो सेना पाकिस्तान में घुसकर उसकी ऐसी की तैसी फेरकर आई थी। यह व्यक्ति लगातार देश की भावनों के साथ खिलवाड़ करता रहा है। दिल्ली के लोगों को उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने की जगह धरना प्रदर्शन कर रहा है। 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शाहीन बाग के जाम ने पूरी दिल्ली को जाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन शाहीन बाग वालों को केजरीवाल बिरयानी खिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के खांसते-खांसते आज पूरी दिल्ली खांस रही है। 

उन्होंने कहा कि एक पाकिस्तानी मंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में बयान क्यों दे रहा है? क्योंकि उन्हें पता है कि केजरीवाल केवल शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला सकते हैं।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 03 February 2020 13:41

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.