पंथी नृत्य,राउत नाचा के साथ झांकी की प्रस्तुति ने बाँधा समा
खैरागढ़. राम नवमी के अवसर पर प्राचीन श्री राम मंदिर से सामजिक समरसता के साथ सर्व हिंदू समाज विशाल व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें छत्तीसगढ़ की लोक कला की छटा दिखी। टिकरापारा श्री राम मंदिर से निकली यात्रा नगर के प्रमुख चौंक चौराहों से होकर शीतला मंदिर इतवारी बाज़ार में समाप्त हुआ। शोभायात्रा में सबसे पहले पंथी नृत्य उसके बाद राउत नाचा की टोली चली। जिसमें शामिल नर्तक दल के लोक कलाक़ारों ने अपनी प्रस्तुति से आम जनमानस का मन मोह लिया। शोभा यात्रा में विश्व हिंदू परिषद के राजनांदगांव जिला उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजीव चंद्राकर,जिला संयोजक संदीप राजपूत,शहर अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर,प्रखंड संयोजक शिशिर मिश्रा,शहर मंत्री सुभाष सिंह राजपूत,प्रखंड उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,शहर संयोजक आनंद तंबोली,शिवम् ताम्रकार,सांसद प्रतिनिधि बिशेसर साहू,राकेश गुप्ता,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार,पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेश ठाकुर,पार्षद चंद्रशेखर यादव,जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार वर्मा,जनपद सदस्य सरस्वती सन्नी यदु,राम मंदिर ट्रस्ट के राकेश बहादुर सिंह,नवीन सिंह,त्रिभुवन सिंह,प्रदीप दास समाजसेवी सूरज देवांगन,मंगल सारथी,हर्ष वर्धन वर्मा,अजय वर्मा,मोना वर्मा,जिला अध्यक्ष साहू समाज तिलेश्वर साहू, यादव समाज के पदाधिकारी सुनील यादव,बलराम यादव, राहुल यादव,लक्की यादव विनोद चंद्राकर,धर्मा सिंह राजपूत,महेश गिरी गोश्वामी,शशांक ताम्रकार,पार्षद अजय जैन,जैन समाज के अध्यक्ष नरेंद्र जैन,अभय गिडिया,चमन डाकलिया,वैभव लुनिया,संभव लुनिया,सिंधी समाज के संजय फोटानी,विकेश गुप्ता, कायस्थ समाज के साकेत श्रीवास्तव के साथ समाजसेवी मनोहर चंदेल,राजू यादव,हर्ष दशरिया,प्रदीप सिंह,निक्कू श्रीवास,भूपेंद्र गंग़ बोइर,गोरे लाल वर्मा,ब्राम्हण समाज के किशोर शर्मा,वीरेंद्र लोधी,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गुलशन भगत,महेश पटेल,विनोद चंद्राकर,जितेंद्र रजक,रवेंद्र पटेल,अमन पटवा सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी कार्यकर्ता,सर्व हिंदू समाज का जन मानस मौजूद रहा।
इसे भी पढ़े गहराता जलसंकट : 37 करोड़ की जल आवर्धन योजना में सिर्फ भ्रष्टाचार
झांकी रही आकर्षण का केंद्र
सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र झांकी रही। जिसमें शामिल कलाक़ारों ने डीजे की धुन पर धार्मिक कथानकों का चित्रण किया। देवी के नवरूपों के साथ खप्पर का प्रदर्शन किया। जो लोगों के लिए आकर्षण व आस्था के केंद्र रहा। चलित झांकी में 100 से अधिक कलाक़ारों ने हिस्सा लिया।
बग्गी पर माता सीता और लक्ष्मण के साथ निकले श्रीराम
आकर्षक बग्गी में माता सीता और लक्ष्मण के साथ श्रीराम निकले। ठीक पीछे अयोध्या में बाल रूप में विराजमान भगवान श्री राम की प्रतिकृत भी आकर्षक रथ पर सवार होकर चली।
इसे भी पढ़े गहराता जलसंकट : 37 करोड़ की जल आवर्धन योजना में सिर्फ भ्रष्टाचार
प्रसादी का हुआ वितरण
इस दौरान मंदिर के साथ ही पूरे मार्ग में बूँदी के प्रसादी का वितरण किया गया। साथ अन्य भोग प्रसादी भी वितरित की गई। महा प्रशादी के पुलाव का वितरण किया गया।
वार्ड वासियों ने दीयों से जगमगाया रास्ता
श्री राम मंदिर के उदघाटन के बाद की परम्परा को टिकरा पारा के रहवासियों ने आत्मसात करते हुए पूरे टिकरापारा मार्ग को दीयों से जगमगा दिया। इससे पहले नगरपालिका ने मंदिर में साफ सफाई का कार्य सम्पन्न किया।