राजनांदगांव. आज कन्हारपुरी वार्डवासियों ने कन्हारपुरी वार्ड न.34 किं भूमि हल्का न. 43 खसरा न. 196 में प्रस्तावित बालिका संप्रेषण गृह के भवन निर्माण में आपति दर्ज करने को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
कन्हारपुरी वार्ड के निवासी नरेश साहू ने बताया कि समाचार पत्र में इश्तहार प्रकाशित किया गया है। कि वार्ड के चारागाह कि जमीन जिसका खसरा न. 196 है। उक्त भूमि पर बालिका संप्रेषण गृह बनाने हेतु जगह चयनित किया गया है। उक्त भूमि शासकीय भूमि नही है। उक्त भूमि को हमारे वार्ड के लगभग 155 किसानों ने वार्ड के मावेशियों के चारांगन हेतु अपनी भूमि को छोड़ा था। आज भी हमारे वार्ड के मवेशियों को चाराया जाता है।
श्री साहू ने आगे बताया कि उक्त भूमि में प्रस्तावित बालिका संप्रेषण गृह के निर्माण कहीं और किया जाये। अन्यथा हम सभी वार्डवासी विरोध प्रदर्शन हेतु मजबूर हो जायेंगें जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से आर्दश विकास समिति कन्हारपुरी वार्ड नंबर 34 के दीपक निर्मलकर, नरेश साहू, दिनेश साहू, जीवन साहू, अशोक साहू, विदेशी सर्वा, बीसेसर कोरिया सहित समस्त वार्डवासी उपस्थित थे।