×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

सोनू सूद को भा गई मनीष की बनाई Portrait, शेयर किया तो देश हुआ दीवाना, हर मिनट आ रही Friend Request

सोनू सूद के वाल पर शेयर करते ही 5 घंटे में मिले 71 हजार लाइक्स और डेढ़ हजार कमेंट्स, 648 लोगों ने किया शेयर भी।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान सहित पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की भी Portrait बना चुके हैं मनीष।

खैरागढ़. बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में फंसे मजदूरों के लिए जो किया उससे आप सभी वाकिफ हैं। उनके इसी परमार्थ से प्रभावित होकर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र मनीष ताम्रकार ने 28 मई को चार कोल से पेपर पर सोनू की Portrait बनाई और फेसबुक पर उन्हें टैग किया। तीन माह बाद खुद सोनू सूद ने अपने फेसबुक वाल इसे शेयर किया है। काश ! पानी को भी नक्शा दिखा देते साहब...

मनीष ने बताया कि उनकी पोस्ट सोनू के वाल पर शेयर होने के बाद हर एक से दो मिनट में लोगों फ्रैंड रिक्वेस्ट आ रहे हैं। अब तक नेपाल, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, नागपुर, जोधपुर, बंगलुरु, प्रयागराज, औरंगाबाद, बर्मर (राजस्थान), मोरादाबाद, आगरा, चंडीगढ़, लुधियाना, अलीगढ़, देवबंद व जयपुर आदि के लोगों ने Friend Request भेजा है। इसमें कुछ ऐसे भी हैं, जिनकी फ्रैंड लिस्ट में अजय देवगन जैसे बॉलीवुड अभिनेता भी हैं। 

कमीशन (commission) + करप्शन (corruption) = 'कोरोना (corona)'

मनीष ने चारकोल से पहली पोट्रेट रतन टाटा की बनाई, जब टाटा समूह की तरफ से कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग के लिए लगभग 1500 करोड़ रुपए दान किए गए। मार्च 2020 में टाटा ट्रस्ट ने 500 करोड़ और टाटा संस ने 1000 करोड़ रुपए दान किए थे। इसके बाद अप्रेल के पहले सप्ताह में मनीष ने उनकी Portrait बनाई।

कलाकार की कल्पना पर दूसरा प्रभाव डाला बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने। सूद ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने में मदद की। खबरों के मुताबिक उन्होंने तकरीबन 20 हजार प्रवासी मजदूरों को नोएडा के एक कपड़ा यूनिट में काम भी दिलवाया। बस चित्रकार ने समाज सेवक कलाकार के व्यक्तित्व को पेपर पर उभार दिया।

इसके बाद मनीष यहीं नहीं रुके उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी सहित बॉलीवुड स्टार इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत को भी अपनी कला के जरिए श्रद्धांजलि दी और उसे अपने फेसबुक वाल पर शेयर किया। लोगों ने उनकी इस कला को सराहा और कमेंट भी किए। मनीष का काम देखने के बाद उन्हें प्रदेश के अन्य राजनीतिज्ञों की Portrait बनाने के भी आर्डर मिल रहे हैं।

 

विभिन्न पुरस्कारों से नवाजे गए हैं मनीष

युवा चित्रकार मनीष ताम्रकार ने हालही में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से एमएफए की डिग्री हासिल की है। वे देश के विभिन्न चित्रकला प्रदर्शनियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। CRIME: युवक ने कैची की नोक पर पुलिस वाले को ही लूट लिया, जानिये पूरा मामला

Rate this item
(5 votes)
Last modified on Sunday, 30 August 2020 16:32

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.