×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Coronavirus: मरकज से निकले 536 लोग दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती, 1810 क्वारेंटाइन में Featured

नई दिल्ली. निजामुद्दीन में मरकज से निकले 536 लोग दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती हैं और 1810 क्वारेंटाइन हैं। यानी कुल 2346 हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में कुल 766 संदिग्धों को भर्ती किया गया है। इसमें से 112 कोरोना पॉजिटिव हैं। इन 112 मरीजों में से एक वेंटिलेटर में है और दो ऑक्सीजन के सहारे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना पीड़ितों में से 49 विदेशों से आए लोग हैं और 24 मरकज से निकले मरीज। इसमें 29 ऐसे हैं, जो विदेश से आए लोगों के संपर्क में आए। मुख्यमंत्री केजरीवाल का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Wednesday, 01 April 2020 17:51

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.