खैरागढ़. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय छुईखदान का घेराव कर कांग्रेस का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से आरोप पत्र दायर किया गया है। इस विषय मे कांग्रेस के नेता भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर अपने नेताओं को बचाने के लिए कूट रचित साजिश कर रहें है जिसके खिलाफ शुक्रवार को छुईखदान के काली मंदिर के समीप एक सभा करने के बाद रैली निकाल कर शहर में पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट को तोड़ते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करते हुए युवा मोर्चा ने कांग्रेस का पुतला फूंका। इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिला मंत्री शशांक ताम्रकार, जैनेन्द्र जंघेल, मण्डल अध्यक्ष भावेश कोचर, राकेश ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रांत चंद्राकर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आयश सिंह, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नवनीत जैन, हरप्रसाद वर्मा, महामंत्री अलोक श्रीवास, महावीर जैन, ज्योति जंघेल, जिला महामंत्री प्रेम सागर गुप्ता, ललित चोपडा, लाल शौर्यादित्य सिंह, रवि भावनानी, पन्ना मंडावी, नरेश वर्मा, ज्ञान यादव, धनीराम पाल, शैलेश जैन, महावीर (टकलू), ऋषभ सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, नविन चंद्राकर, शशांक साहू, लेखराम साहू, हर्षदीप चीनू, कमलेश साहू, हर्षवर्धन वर्मा, अनीश दादू गिरीश श्रीवास, प्रदीप श्रीवास्तव, सतीश महोबिया, किरण गुप्ता, प्रकाश जंघेल, राजू जंघेल, रवि मानिकपुरी, शिवांश सिंह, जय प्रकाश साहू, रेखचंद जंघेल, अनमोल सिंह, गुलाब चंदेल, विक्की कुर्रे, भानु साहू, प्रवीण सोनी, जीतेन्द्र पटेल, वेदांश सिंह, कुश सिंह, पवन सिंह, सतीश वर्मा, तीरथ वर्मा, अश्वनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष गंडई राकेश ठाकुर, जनपद सभापति छुईखदान ज्योति जंघेल और कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष छुईखादन एवं जिला पंचायत सदस्य ललित चोपडा ने किया