मुंबई. बॉलीवुड हीरोइन प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी पोस्ट के जरिए लोगों से कारोना संक्रमण को लेकर बात कर रही हैं और उन्हें जागरूक कर रही हैं। फिलहाल उन्होंने घर में रहकर बालों की देखभाल का नुस्खा बताया है। इसे लेकर इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर वीडियो भी जारी किया है।
प्रियंका ने वीडियो में बताया कि सबसे पहले दही में एक चम्मच हनी यानी शहद मिलाएं। फिर उसमें एक अंडा फोड़कर डालें। इसे अपने बालों पर लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर हल्के गर्म पानी से इसे धो लें।
देखिए उनकी वीडियो:
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।