मेष (Arise) : इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बनती दिख रही है। उच्च पद की प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए मंगलमय साबित होने वाला है।
वृष (Tauras): इस सप्ताह आपके मन में अंशाति बनी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। आय पर भी असर पड़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान को कष्ट होगा।
मिथुन (Gemini): इस सप्ताह मानसिक तनाव बना रहेगा। संयमित रहे। धैर्यशीलता में कमी भी महसूस होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आर्थिक समस्या हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
कर्क (Cancer): आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, इसलिए धैर्य बनाए। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।
सिंह (Leo): मानसिक शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या (Virgo): मन में निराशा एवं असंतोष के भाव बने रहेंगे। नकारात्मकता छवि का प्रभाव बना रहेगा। आय में कमी व खर्च ज्यादा हो सकता है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
तुला (Libra): मन अशांत रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। भवन या सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। सेहत के प्रति सतर्क रहें।
वृश्चिक (Scorpio): संयमित रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। कला और संगीत में रुचि लेंगे। इसके प्रति रुझान रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। किसी नये कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।
धनु (Sagittarius): इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन, अति उत्साही होने से बचें। पत्नी से टकराव होगा, वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होगी।
मकर (Capricornus): आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन आलस्य की अधिकता भी हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी संभव है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार से दूर रहेंगे।
कुंभ (Aquarius): यह सप्ताह आपके लिए आत्मविश्वास में कमी लेकर आ रहा है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार के किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है।
मीन (Pisces): आशा-निराशा से मिश्रित रहेगा आपका यह सप्ताह। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा कष्टमय हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। अपनी सेहत के प्रति सजग रहें। खर्च की अधिकता रहेगी।