The RAGNEETI is periodical magazine and the news portal of central India with the political tone and the noise of issues. Everything is in this RAGNEETI. info@ragneeti.co.in
Owner/Director : Bhagwat Sharan Singh
Office Address : New Bus Stand, Shiv Mandir Road, Khairagarh. C.G
बंगलुरु के भारतीय प्रोग्रामर्स ने पिछले साल बनाया था Chingari ऐप
एजेंसी बंगलुरु. TikTok पर प्रतिबंध लगने के बाद भारतीय ऐप Chingari की मांग बढ़ गई है। अब तक तकरीबन 30 लाख यूजर्स इसे डाउनलोड कर चुके हैं।
राष्ट्रीय सुरखा के मद्देनजर सरकार ने TikTok सहित 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद भारतीय ऐप को भरपूर प्यार मिल रहा है।
Chingari ऐप को बेंगलुरु के प्रोग्रामर बिस्वत्मा नायक और सिद्धार्थ गौतम ने पिछले साल बनाया था, लेकिन यूजर्स का ध्यान इस तरफ नहीं था। यह ऐप Google play Store पर सबसे आगे चल रहा है। ँAlso read: Free राशन के केंद्र में बिहार, बंगाल के Vote Bank?
जानिए क्या कह रहे हैं प्रोग्रामर नायक
‘चूंकि भारतीयों को इस समय देसी और TikTok की तरह ही प्लेटफार्म की जरुरत थी, इसलिए हम उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरने की कोशिश कर रहे हैं। Chingari ऐप एक नया बेंचमार्क सेट कर रहा है, बहुत सारे निवेशक हमारे ऐप में रुचि ले रहे हैं। हम इस प्लेटफार्म को समाज के लिए मुफ्त सेवा देंगे।'
महिंद्रा ने किया डाउनलोड
देसी ऐप को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े उद्योगपति भी सामने आ रहे हैं। उद्योगपति आनंद महिंद्रा उनमें से एक हैं। हालांकि महिंद्रा ने कभी TikTok का उपयोग नहीं किया, परंतु Chingari का समर्थन करते हुए उन्होंने इसे डाउनलोड भी किया और ट्वीट पर लिखा- ‘आपको और ताकत देता हूं’
I hadn’t ever downloaded TikTok but I have just downloaded Chingari... More power to you... https://t.co/9BknBvb8j3
— anand mahindra (@anandmahindra) June 28, 2020
10 भाषाओं में कर सकते हैं उपयोग
Chingari का उपयोग 10 भाषाओं में किया जा सकता है। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलगु शामिल हैं। Also read: Corona के बाद चीन के सूअरों में पनप रहा है नया वायरस
वीडियो न्यूज और गेम जोन भी
चिंगारी यूजर्स को वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। अपलोड कर सकते हैं। दोस्तों के साथ चैट कर सकते हैं। इसके जरिए आप समाचार भी पा सकते हैं और इसमें गेम जोन भी है, जिसमें जाकर आप अपना मनोरंजन कर सकते हैं। सामग्री साझा करने और फीड के माध्यम से ब्राउज करने की अनुमति भी यह देता है। Also read: Covid-19 वार्ड में अब Robot Nurse
दो स्टेप में प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Chingari
-
सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाकर Chingari टाइप करने पर पांच से छ: ऐप खुलेंगे। सबसे ऊपर वाले में ओरिजनल इंडियन शॉर्ट वीडियो ऐप लिखा होगा, उस पर क्लिक करें।
-
इंस्टाल बटन पर क्लिक करें और आपका ऐप इंस्टाल हो जाएगा और कुछ इस तरह दिखेगा। बस अब आप Chingari लगा सकते हैं।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें या हमारे वाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।