फेसबुक ने रिलायंस Jio में 9.9 फ़ीसदी हिस्सेदारी खरीदी है जिसका मतलब है 5.7 बिलियन डॉलर। रुपए में बात की जाए तो 43,574 करोड़ रुपए। लॉकडाउन के दौरान जिओ ने "JioMart" लॉन्च किया जो कि व्हाट्सएप से जुड़ी हुई है। फिलहाल जिओ मार्ट सिर्फ ठाणे, नवी मुंबई और कल्याण के लोग इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि अभी यह ट्रायल के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
क्या है जिओ मार्ट?
ऑनलाइन किराना सामान, जैसे - चावल, आटा, तेल, रोज की खाने-पीने की वस्तुएं घर बैठे आर्डर करने के लिए किराना की ऑनलाइन दुकान /ऑनलाइन ग्रॉसरी शॉप कहा जा सकता है।
आर्डर करने का तरीका :
सबसे पहले आपको +918850008000 यह नंबर मोबाइल पर "JioMart" नाम से सेव करना होगा फिर व्हाट्सएप पर जाकर अपने कांटेक्ट में इस कांटेक्ट को ढूंढना होगा। यह कांटेक्ट मिलने के बाद सबसे पहले आपको ''Hi'' लिखकर सेंड करना होगा, इसके बाद एक लंबा-चौड़ा सा मैसेज आएगा जिसके अनुसार आपको बताया जाएगा कि हम अभी मुंबई ठाणे और कल्याण में ही सुविधा दे रहे हैं, लिखा होगा कि आप हर दिन शाम 7:00 बजे ऑर्डर कर सकते हैं और इसके अगले 48 घंटे तक जियो मार्ट किराना स्टोर पर अपना सामान ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें :यूजर ने पूछा - क्या ऋतिक सिगरेट पी रहें हैं? देखिये क्या जवाब दिया ऋतिक ने
इस मैसेज के साथ ही जिओ मार्ट आपको एक लिंक देगा जिस लिंक पर क्लिक करके आप अपना आर्डर दे सकते हैं। ध्यान रहे लिंक मिलने के बाद 30 मिनट तक ही आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं अर्थात 30 मिनट तक आपने आर्डर नहीं किया तो यह लिंक काम नहीं करेगा जिसके बाद आपको फिर से Hi लिखकर भेजना होगा और दोबारा लिंक आने पर उसी लिंक से ऑर्डर करना होगा।

इस लिंक पर क्लिक करते ही आपसे आपकी जानकारी पूछी जाएगी जैसे नाम, पता और मोबाइल नंबर इसके बाद प्रोसीड बटन पर क्लिक करके आपको समान का चुनाव करना आर्डर प्लेस करने के बाद आपको एक मोबाइल नंबर और पता भेजा जाएगा यह बता सबसे करीबी जिओ मार्ट का पता होगा इसके बाद आप अपना सामान 2 दिन अर्थात 48 घंटे के अंदर अपना सामान ले सकते हैं।

ऑर्डर कैंसिल कैसे किया जाएगा :
सर्विस के जरिए किए गए आर्डर में किसी प्रकार का परिवर्तन संभव नहीं है, ऑर्डर को रद्द भी नहीं किया जा सकता यदि आपको किसी प्रकार का बदलाव चाहिए तो बताए गए जिओ मार्ट किराना स्टोर पर बिल बनने से पहले ऐसा कर लीजिए।
वेबसाइट/ऐप का पता :
जियोमार्ट ना कोई वेबसाइट है, जो आपको इंटरनेट पर सर्च करने पर मिल जाएगी ना ही कोई ऐप है, जो गूगल प्ले स्टोर से आप डाउनलोड कर ले। इससे जुड़ने का सिर्फ एक ही रास्ता है वो है व्हाट्सएप भारत में करोड़ों लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं और सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप भी है इसलिए जिओ ने व्हाट्सएप पर अपनी पकड़ बनाई है।
यह भी पढ़ें : तबलीगी जमात के 10 सदस्यों ने Corona से ठीक होने के बाद दान किया प्लाज्मा
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।