×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

किसानों को विश्वास हो गया है कि भूपेश सरकार ही दे सकती है धान का सही समर्थन मूल्य - निखिल द्विवेदी Featured


राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा आज एक करोड़ पार कर गया है। छत्तीसगढ़ पर्यटन सदस्य (युवा नेता) निखिल द्विवेदी ने इस विराट उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सर्वाधिक धान खरीदी का रिकॉर्ड मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम दर्ज हो गया। 4 साल से लगातार धान खरीदी का नया इतिहास बना रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इस साल अब तक एक करोड़ 2 लाख टन धान खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी अभी लगातार चल रही है।

निखिल द्विवेदी ने कहा कि भूपेश सरकार ने धान खरीदी को लेकर जो उपलब्धियां हासिल की है वो अमिट है। सही समय पर किसानों को धान विक्रय का मूल्य मिल रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आदान राशि की तीन किस्तों का भुगतान हो चुका है और 31 मार्च के पहले चौथी किस्त का भुगतान भी हो जाएगा, उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने धान का विक्रय किया है लगभग सभी को भुगतान हो चुका है। धान खरीदी व्यवस्था में किसानों ने भरपूर सहयोग किया। सेवा सहकारी समितियों में पंजीयन से लेकर धान खरीदी, खाद-बीज की खरीदी, ऋण लेने जैसे हर कार्य में किसान भाइयों ने सहयोग किया। निखिल द्विवेदी ने आगे कहा कि प्रदेश में धान खरीदी का रिकॉर्ड किसानों के सहयोग के बिना संभव नहीं था। किसानों को भरोसा हो चुका है कि यही सरकार उन्हें अनाज का सही मूल्य दे रही है। भूपेश सरकार ने किसानों से किया हर वादा पूरा किया।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.