राजनांदगांव. ग्राम कोपेडीह मे संकुल स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलबीर सिंह छाबड़ा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के आतिथ्य में हुआ। साथ में कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती यमुना वीणा साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोपेडीह, विकास त्रिपाठी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, चंद्रकांत राजु साहू पूर्व सरपंच के आतिथ्य में किया गया।
मुख्य अतिथि कुलबीर सिंह छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने का काम शिक्षक करते हैं। बच्चों को शिक्षक कभी पीछे दिखना नहीं चाहेगे कि उनके स्टूडेंट पीछे रहे। प्रतिभाओं का निर्माता भी शिक्षक है, जीवन को संवारने का काम शिक्षक करते हैं। माता-पिता और शिक्षक ही सच्चे गुरु है, शिक्षक ही सर्वोपरि है। मुख्य अतिथि कुलबीर सिंह छाबड़ा ने विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की एवं पुरस्कृत किया।
श्रीमती यमुना वीणा साहू सरपंच ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कभी भी हार नहीं मानना चाहिए हमेशा सतत संघर्ष करते रहना चाहिए हार से ही जीतने की प्रेरणा मिलती है। विकास त्रिपाठी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक पाल सर ने भी संबोधित कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में ग्राम अंजोरा, कोपेडीह, धीरी एवं देवादा के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें बालक प्राथमिक शाला में 80 मीटर दौड़ नीरज निर्मलकर देवादा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोहन यादव धीरी ने द्वितीय, लंबी कूद कुनाल बंजारे प्रथम, घनानंद द्वितीय, सुरीली कुर्सी जय कांत यादव प्रथम, मोहन यादव द्वितीय, बोरा दौड़ मोनिश साहू प्रथम, डीपेश कुमार द्वितीय, आलू दौड़ लिलेश कुमार प्रथम ,मोनिश साहू द्वितीय, सामूहिक खेल खो खो में घनानंद एवं साथी ने धीरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चिराग एवं साथी ग्राम कोपेडीह खो खो में दूसरे स्थान प्राप्त किया।इसी तरह प्राथमिक बालिका वर्ग में खो खो में टाकेश्वरी एवं सहेली धीरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. आरती एवं सहेली ग्राम अंजोरा ने खो-खो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 80 मीटर दौड़ सिपेश्वरी प्रथम, टाकेश्वरी द्वितीय, लंबी कूद लक्ष्मी ठाकुर प्रथम, रिया निषाद द्वितीय, सुरीली दौड़ मीरा मानिकपुरी प्रथम ,उषा भुआर्य द्वितीय ,रस्सी छलांग टाकेश्वरी प्रथम ,टीमन द्वितीय, गोली चम्मच दीप्ति प्रथम, प्रतिमा द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।