×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर विष्णुदेव साय ने पदभार ग्रहण किया, कहा - 2023 में लौटेगी भाजपा की सरकार Featured

By June 07, 2020 441 0
file photo file photo

रायपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने कल शनिवार को तीसरी दफा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाली।विष्णु देव साय ने मौजूदा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी से कार्यभार लिया। बीजेपी के नेताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत कियाा। यह समारोह एकांत रूप से सोशल डिस्टेंसिंग के तहत आयोजन किया गया था।

यह भी पढ़ें : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा,आज होगी गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली

इस मौके पर अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि 2023 में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगीा। उन्होंने कहा कि नेताओं में किसी तरह की नाराजगी नहीं है।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे भी मौजूद रहे।पद ग्रहण करने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा के पास मुद्दों की कमी नहीं है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार को डेढ़ साल से झेल रही है। कांग्रेस की सरकार धान खरीदी से लेकर शराबबंदी तक विफल रही है। हमें हमारे नेताओं पर पूरा विश्वास है और सभी नेता आगे बढ़ने के लिए तैयार है। लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले के बाद किसी तरह का किंतु-परंतु नहीं होता।

यह भी पढ़ें : भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने कर्मचारी को चप्पल से पीटा,गालियां भी दी, कांग्रेस नेता ने कहा - अब सरकारी नौकरी अपराध है?

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के साथ सरोज पांडे और अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया उन्होंने विष्णुदेव साय के पदभार ग्रहण करने के लिए खुशी जाहिर की और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करने की बात कही।

बताते चलें कि इस मौके पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी मौजूद रहे।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.