लॉकडाउन का का पांचवा चरण चल रहा है विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी आज बिहार में वर्चुअल रैली निकालने वाली है। यह फेसबुक के माध्यम से लाइव होगा।
बिहार की 243 विधानसभा सीटों से लगभग 100000 लोगों को इस फेसबुक लाइफ से जोड़ा जाएगा। इस वर्चुअल रैली को बिहार में आने वाले विधानसभा चुनाव के शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
रैली को सफल बनाने के लिए बिहार प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष जैसे बीजेपी के थिंक टैंक भी पटना कैंप किए हुए हैं। दोनों नेताओं ने रैली को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों और मंच मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के साथ कई बैठकें भी की हैं।
बताया जा रहा है कि यह वर्चुअल रैली भाजपा के 1 महीने चलने वाले अभियान का हिस्सा है। जिसमें नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा कराई गई उपलब्धियों का बखान किया जाएगा।
बिहार के 22 जिलों के बूथ पर एलईडी के माध्यम से अमित शाह का संबोधन सुनाया जाएगा।अनुमान है कि इस वर्चुअल रैली से 500000 लोग लगभग जुड़ सकते है।
यह भी पढ़ें :
भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने कर्मचारी को चप्पल से पीटा,गालियां भी दी, कांग्रेस नेता ने कहा - अब सरकारी नौकरी अपराध है?
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।