यह भी पढ़ें : संजय श्रीवास्तव ने पूछा : शराब के मुद्दे पर भाजपा की चुनौती पर कांग्रेस नेताओं को साँप क्यों सूंघ गया?
मेष :आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा जिस कारण मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। परिवर्तन ही जीवन का नियम है, अच्छा या बुरा कुछ भी स्थायी नहीं है। लोगों और वस्तुओं से अपने आप को वियुक्त करें। आज का दिन अपने इष्ट देव को याद करें और उनकी अर्चना अवश्य करें।
वृषभ : यदि अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं तो वह काम करिए जिसमे आपको ख़ुशी मिलती हो। आज थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें और अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। दैवीय कृपा से आपको बहुत कुछ मिला है, अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी।
मिथुन : परिस्थिति चाहे जितनी भी प्रतिकूल हो, आपकी मेहनत और विश्वास से आप उसमे भी निहित वरदान ढून्ढ सकते हैं। आपके चारों ओर निहित आशीर्वाद और वरदान पहचानें, आपको बहुत से सुन्दर अवसर मिल रहे हैं जीवन में उन्नति के लिए, उन्हें जाने न दें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं।
कर्क : आज का दिन आपके लिए अपनी रचनात्मक ऊर्जा को सही दिशा देने का है। इससे आपके लिए नए अवसर उभरेंगे। आज किसी भी प्रकार का रचनात्मक कार्य करें जो आपको पसंद हो जैसे की लेखन, चित्रकारी, डांस, कुकिंग इत्यादि। इससे आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। आज किसी प्रकार से दान ज़रूर करें।
सिंह :आज के लिए आपको कार्ड्स का संकेत है कि कुछ नए काम और परिवर्तनों के लिए लिए आपको तैयार रहना होगा। कुछ अप्रत्याशित सा घट सकता है। आपको कुछ चुनौतियों का सामना करने का संकेत है। आपके लिए इसमें एक बात अच्छी हो सकती है कि आपको इन चुनौतियों का सामना करने में कई दोस्त और परिचित लोग मदद कर सकते हैं। ये दिन कुल मिलाकर आपके लिए कई चीजें सीखने के लिहाज से बहुत
कन्या :आज दिन आपके लिए हड़बड़ाहट और गुस्से से नुकसान कराने वाला हो सकता है। आपको कुछ लोगों की बातों का बुरा लग सकता है या आपकी बातों का कुछ लोग गलत अर्थ निकाल सकते हैं। आपको अपने ईगो को अलग रखकर काम करने की आवश्यकता है। संभव है कि कुछ लोगों से आपका विवाद हो जाए या कुछ लोग आपसे अलग होने का मन बना लें।
तुला :आज आपके दिल और दिमाग में विचारों की काफी उथल-पुथल रह सकती है। आप कुछ मामलों को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन में रह सकते हैं। कुछ व्यवस्थाओं और आय के स्रोतों में आपको वृद्धि करने या परिवर्तन करने का मौका मिल सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। जो लोग जॉब बदलना भी चाहते हैं उनके लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक :आज का दिन आपके लिए अपने समय के बेहतर उपयोग करने के लिए है। आपको महसूस होगा कि कुछ चीजें आपका ध्यान भटका रही हैं, इस कारण आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। आज आप अपने प्रोफेशनल जीवन के साथ ही अपनी हेल्थ पर भी पूरा ध्यान देने की कोशिश कर सकते हैं। आपको दौड़ने और वाहन चलाने में सावधानी रखने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें :अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों की छत्तीसगढ़ वापसी के लिए राज्य सरकार ने 4 ट्रेनें की कन्फर्म
धनु : आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में कार्यवाही करने का रह सकता है। आपको धन लाभ होने के पूरे योग बन रहे हैं, साथ ही आय का कोई अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आप अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे, टारगेट पर फोकस रखकर काम करेंगे। निजी जीवन में भी आपको काफी सुकून और खुशियों के पल मिल सकते हैं।
मकर :आज का दिन आपके लिए अपनी प्लानिंग स्किल का लाभ उठाने का है। आपको इसके लिए काफी तारीफें मिल सकती हैं। किसी मामले में आपको अचानक कोई ऐसी सूचना मिल सकती है, जिससे आपका दिन सफलता की ओर आगे बढ़ेगा। किसी तरह के पूर्वाग्रहों से घिरे बिना कोई काम करें तो आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। वाहन चलाते समय या खेलते समय आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें :छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत नाजुक, नारायणा अस्पताल के आईसीयू में चल रहा उपचार
कुंभ :आज का दिन आपके लिए अपनी जिम्मेदारियों के लिए समर्पण दिखाने का है। इससे आपके लिए लाभ की स्थितियां बन सकती हैं। अपनी बातों और कार्यशैली में स्पष्टता रखें। इससे आपको अपनी योग्यता को साबित करने में सहायता मिल सकती है। आज आपको किसी रिश्ते या किसी बात में थोड़ी निराशा मिलने के संकेत हैं, लेकिन इसको अपने ऊपर हावी ना होने दें, भविष्य के लिए सकारात्मक भाव मन में लेकर चलें। चीजें जल्दी ही बदलेंगी।
यह भी पढ़ें :जिला काँग्रेस कमेटी दुर्ग के कोषाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने CM भूपेश बघेल को लिखा पत्र, मज़दूरों के घर वापसी को लेकर दिया सुझाव
मीन : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रह सकता है। आज आपको कई मामलों में भविष्य की योजना बनानी पड़ सकती है। लोग आपको सुनेंगे, आपकी बात समझेंगे और आपके विचारों की सराहना करेंगे। आज कुछ पुरानी बातें आपको परेशान कर सकती हैं। इनसे बचने के लिए आपको बीती बातों को भूल कर आगे बढ़ने के बारे में सोचना होगा।
शीला एम. बजाज
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।