मौसम विभाग का कहना है 21 दिसंबर तक रात का तापमान गिरेगा और पड़ेगी कड़ाके की ठंड।
शीत लहर चलने लगी है। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर की डल झील जम चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी दिनों बाद ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। इधर छत्तीसगढ़ में भी सर्द हवाएं चल रही हैं। शनिवार को अंबिकापुर का पारा 6.8 डिग्री तक गिरा।
यह भी पढ़ें: BSNL देगा 300 से भी कम में 70GB डाटा, बीएसएनएल का नया प्री-पेड प्लान लाॅन्च

वहीं पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा। राजनांदगांव का तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह उत्तर से ठंडी व पूर्व से शुष्क हवाओं के आने से प्रदेश में तापमान गिरता जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 21 दिसंबर तक यह सिलसिला जारी रहेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
जानिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
रायपुर | 28.0 | 14.2 |
दुर्ग | N/A | 10.0 |
जगदलपुर | 28.0 | 13.0 |
बिलासपुर | 27.8 | 10.2 |
पेंड्रारोड | 24.8 | 8.7 |
अंबिकापुर | N/A | 6.8 |
माना एयरपोर्ट | 27.2 | 12.2 |
राजनांदगांव | 29.5 | 12.5 |
यह भी पढ़ें: BSNL देगा 300 से भी कम में 70GB डाटा, बीएसएनएल का नया प्री-पेड प्लान लाॅन्च