×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Khairagarh: भाजपा मंडल में आठ उपाध्यक्ष और इतने ही मंत्री, स्थाई आमंत्रित सदस्यों में ठेकेदार से नोट लेने वाले रामाधार भी Featured

वीडियो वायरल होने के बाद जांच के लिए आवेदन देने खुद थाना पहुंचे थे रामाधार। वीडियो वायरल होने के बाद जांच के लिए आवेदन देने खुद थाना पहुंचे थे रामाधार। फाइल फोटो

दोनों पूर्व महामंत्री हाशिए पर, विशेष आमंत्रित 128 सदस्यों में लक्ष्मीचंद आहूजा और भागवत शरण सिंह का नाम शामिल।

खैरागढ़. नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष कमलेश कोठले के जेल जाने से खाली हुए मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद अनिल अग्रवाल ने अपनी जम्बो कार्यकारिणी घोषित कर दी है। रविवार (18 अक्टूबर) को जारी सूची में आठ उपाध्यक्ष हैं और इतने ही मंत्री भी। इसमें 13 कार्यकारिणी सदस्य हैं और 14 स्थाई आमंत्रित सदस्य।

इसमें सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, और जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह जैसे दिग्गजों के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष रामाधार रजक का नाम भी शामिल है। हालही में रामाधार की एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई थी।

इस वीडियो में वह बोर खनन करने वाले ठेकेदार से नोट लेते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामले की जांच कर रही है। कांग्रेसियों ने इसकी शिकायत आर्थिक अन्वेषण शाखा (EOW) रायपुर में भी की है।

इधर पूर्व महामंत्री लक्ष्मीचंद आहूजा और भागवत शरण सिंह का नाम विशेष आमंत्रित 128 सदस्यों में शामिल है। फिलहाल यह दोनों निर्मल त्रिवेणी महाभियान से जुड़कर पर्यावरण को बचाने के लिए सक्रिय हैं। रोज श्रमदान कर शहर को संवारने वालों में इनका नाम शुमार है।

मंडल में पहली बार आठ उपाध्यक्ष

बताया गया कि खैरागढ़ मंडल में पहली बार आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसमें परमानंद साहू, चेतन वर्मा, प्रकाश सिंह ठाकुर, सूर्यदमन सिंह, चंदू वर्मा, भानू वर्मा, साफिया बेगम और कीर्ति वर्मा शामिल हैं। कृष्णा वर्मा व कोमल वर्मा को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक श्रीवास को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह आठ मंत्रियों में सुशीला साहू, गायत्री डहरिया, विनय देवांगन, शेषनारायण यादव, चन्दनगिरी गोस्वामी, नरेश साहू, कपिल बैद और रोहित तिवारी शामिल हैं। वहीं शशांक ताम्रकार और राजू यदु को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

रामाधार के खिलाफ झूठा है प्रकरण

मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने नगर पालिका उपाध्यक्ष रामाधार के वीडियो को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि रामाधार को फंसाया गया है। वह प्रकरण झूठा है। अभी दोष सिद्ध नहीं हुआ है। जांच चल रही है। इसी तरह पूर्व महामंत्रियों को विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल किए जाने के पीछे उन्होंने युवा मोर्चा के सदस्यों को मंडल में शामिल किए जाने की बात कही। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि युवाओं को अवसर देना था।

योग्य व्यक्तियों को दिया गया है अवसर

इस बारे में पूर्व महामंत्री लक्ष्मीचंद आहूजा ने सिर्फ इतना ही कहा कि योग्य और क्षमतावान लोगों को मंडल में जगह दी गई है, जो 2023 में राज्य की सत्ता वापस लौटाने में सक्षम हैं और पूरी ऊर्जा से काम करेंगे। इससे ज्यादा वे कुछ नहीं कहना चाहते।

देखिए भाजपा शहर मंडल की सूची में शामिल कार्यकारिणी सदस्यों सहित अन्य के नाम

देखिए यह वीडियो है, जिसकी खैरागढ़ में हो रही चर्चा

 
Rate this item
(1 Vote)
Last modified on Sunday, 18 October 2020 18:13

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.