रायपुर: आज नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं रायपुर पष्चिम विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने रायपुर नगर निगम एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को बुलाकर उनके साथ शहर के लाखे नगर स्थित हिन्द स्पोर्टिंग मैदान की वर्तमान स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
महापौर ढेबर एवं विधायक उपाध्याय ने नगर निगम के अधिकारियों को सम्पूर्ण हिन्द स्पोर्टिंग मैदान को अभियान चलाकर अवैध कब्जा से पूरी तरह मुक्त करके सुरक्षित करना प्राथमिकता के आधार पर सुनिष्चित करने के निर्देष दिये।

अवैध कब्जो से ऐतिहसिक फुटबाल मैदान को मुक्त करवाने के बाद यहां सुन्दर तरीके से विष्व स्तरीय सुविधाओं वाला स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सह कमर्षियल काम्पलेक्स विकसित करने योजना शीघ्र क्रियान्वयन हेतु प्राथमिकता से बनाने सुनिष्चित करने के निर्देष रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संजय शर्मा सहित अन्य अधिकारियों को महापौर एवं पष्चिम विधायक ने निरीक्षण के दौरान दिये।
महापौर ढेबर एवं पष्चिम विधायक ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स विकसित करने इसमें सुन्दर बडा फुटबाल मैदान विकसित करने सहित स्थान की उपलब्धता के आधार पर मैदान में पृथक से इंडोर खेलों बास्केट बाल, वालीबाल, जिम्नास्टिक, जाॅगिंग आदि विकसित करने की योजना तैयार करने एवं साथ ही स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में शाॅपिंग काम्पलेक्स विकसित करने का भी प्रावधान स्थान उपलब्धता सुनिष्चित कर किये जाने के निर्देष दिये।
ताकि आने वाले समय में इस स्पोर्ट्स काम्पलेक्स परिसर के रखरखाव, सुरक्षा संधारण में असुविधा किसी भी हालत में उत्पन्न न होने पाये। इसका अच्छी तरह संचालन बनाये जाने पर राजधानी शहर में जनअपेक्षित रूप से किया जा सके।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।