×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

दावेदार खुद ढूंढेंगे प्रत्याशी, नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की वार्ड प्रभारियों की सूची Featured

खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर विभिन्न वार्डों में पहुंचकर संभावनाएं तलाशेंगे प्रभारी।

खैरागढ़. आगामी नगर पालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने 20 वार्डों के प्रभारियों की सूची जारी की है। रविवार को जारी इस सूची में कुछ नाम ऐसे हैं, जो खुद टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। उन्हें प्रत्याशी तलाशने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें रज्जाक खान, मनराखन देवांगन, आकाशदीप सिंह आदि नाम प्रमुख हैं। आकाशदीप सिंह (गोल्डी) ने हालही में ग्रामीण राजनीति छोड़ शहर की सियासत में दखल देने टिकरापारा से नाम जुड़वाया है।

यह भी पढ़ें: 'जानवर कहीं के...!' ✍️प्राकृत शरण सिंह

इधर कार्यकाल खत्म होने के बाद मनराखन की सक्रियता हर वार्ड में रही है। वे कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ ढीमर समाज के जसगीत कार्यक्रम में इसका सबूत भी दिया। पहले विधायक देवव्रत सिंह की ओर से सामाजिक भवन के लिए पांच लाख, फिर निवर्तमान सभापति होते हुए पालिका निधि से पांच लाख यानी कुल दस लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

खैरागढ़ के राजनीतिक गलियारे में इस कार्यक्रम की खूब चर्चा हुई। मनराखन दाऊचौरा के रहने वाले हैं और उन्हें फिलहाल वार्ड-19 टिकरापारा की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ सोनपुरी के ग्रामीण नेता उत्तम जंघेल होंगे। इसी तरह टिकरापारा में नाम जुड़वाने वाले आकाशदीप सिंह वार्ड-18 अंबेडकर नगर की कमान संभालेंगे। उनका साथ देंगे कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनुराग तुरे। इसी तरह रज्जाक खान को वार्ड-11 धरमपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनाके साथ पेंड्रीकला के विष्णु प्रसाद तिवारी भी प्रभारी होंगे।

यहां जानिए वार्ड-1 से 20 तक के प्रभारियों के नाम

वार्ड-1 पुराना पिपरिया: जफर हुसैन खान, निलाम्बर वर्मा, वार्ड-2 पिपरिया: नीलेंद्र शर्मा, मोहन वर्मा, वार्ड-3 गंजीपारा: सुनील पांडेय, गिरधारी वर्मा, वार्ड-4 राजफेमली: चंद्रचूर्ण मणि बहादुर, लक्ष्मीकांत वर्मा, वार्ड-5 ठाकुर पारा: पलाश सिंह, हिमांचल सिंह, वार्ड-6 बरेठपारा: निखिल श्रीवास्तव, दयालु वर्मा, वार्ड-7 गोलबाजार: गुलाब चोपड़ा, दुलेश्वर जायसवाल, वार्ड-8: मिहिर झा, महेंद्र साहू, वार्ड-9: सुरेंद्र सिंह सोलंकी, राजेंद्र वर्मा, वार्ड-10 लालपुर: ओमप्रकाश झा, नंदकुमार वर्मा, वार्ड-11 धरमपुरा-किल्लापारा: अब्दुल रज्जाक खान, विष्णु प्रसाद तिवारी, वार्ड-12 अमलीपारा: गोपाल यादव, मुरली वर्मा, वार्ड-13 धनेली अंकित चोपड़ा, प्रकाश वर्मा, वार्ड-14 सोनेसरार: पूरन सारथी, गैंदलाल कुर्रे, वार्ड-15 अमलीडीहखुर्द: सुबोधकांत पांडेय, नीलकंठ जोशी, वार्ड-16 दाऊचौरा: राकेश चंदवानी, गिरधारी पाल, वार्ड-17 दाऊचौरा: भरत चंद्राकर, दिलीप शर्मा, वार्ड-18 अंबेडकर वार्ड अनुराग तुरे, आकाशदीप सिंह, वार्ड-19 गोकुल नगर: मनराखन देवांगन, उत्तम जंघेल और वार्ड-20 सिविल लाइन: जफर उल्लाह खान, रामकुमार जांगड़े।

यह भी पढ़ें: 'जानवर कहीं के...!' ✍️प्राकृत शरण सिंह

दावेदारों को वार्ड बदलकर दिया गया है प्रभार

शहर अध्यक्ष भीखम छाजेड़ का कहना है कि नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्डों में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने और योग्य प्रत्याशियों की तलाश करने के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जो नेता खुद पार्षद पद के दावेदार हैं, उन्हें वार्ड बदलकर प्रभारी बनाया गया है। सूची बनने के बाद आकाशदीप सिंह का नाम शहर की मतदाता सूची में दर्ज हुआ, इसलिए ग्रामीण नेताओं में उनका नाम है।

Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.