×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

तिरंगे के अपमान के विरोध में थाना पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ता Featured

साल्हेवारा- भाजपा मंडल साल्हेवारा एवं युवा मोर्चा साल्हेवारा के नेतृत्व में आज थाना पहुँच कर तिरंगा झंडा के अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु भाजपा के कार्यकर्ता थाना पहुंचे। ज्ञात हो कि 15 अगस्त के दिन कांग्रेस के लोगों द्वारा साल्हेवारा बस स्टैंड चौक पर ध्वजारोहण किया गया था। लेकिन उनके गैरजिम्मेदाराना हरकत के वजह से तिरंगा ध्वज का अपमान हुआ है।

कुछ लोगों के द्वारा ध्वजा अवरोहण के समय के पूर्व ही ध्वज को खंभा सहित उखाड़ कर जमीन में घसीटते हुए तहमीद खान के जूता चप्पल दुकान तक ले जाया गया जिसे वहाँ पर उपस्थित लोग देख कर हैरान हो गए और आक्रोशित हो गए। इस तरह तिरंगा ध्वज का अपमान होने पर भाजपा मंडल एवं भाजपा युवा मोर्चा के टीम ने चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। और तिरंगा ध्वज का अपमान करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर ज्ञापन सौंपा गया।

इसे भी पढ़े  पूर्व व्यापारी संघ अध्यक्ष ने किया व्यापारी पर हमला

इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा के मण्डल अध्यक्ष निजाम सिंह मण्डावी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुज साहू, जिला कार्यसमिति के सदस्य ललित सोनी, मण्डल उपाध्यक्ष देवसिंग ठाकुर, प्रहलाद मरकाम, रविशंकर मरकाम, नरेश अग्रवाल, जयप्रकाश मशखरे, भुनेश्वर सेन, कन्हैया साहू, बलराम मिर्चे, गाँधी नायक, शुभम पटेल, शुभम शर्मा, रिंकू पांडेय, तानसेन सेन, पूरन जंघेल, गगन अग्रवाल, लव साहू, सूरज साहू विक्रम उईके एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Tuesday, 17 August 2021 09:50

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.