×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

परिस्थितियों को सावधानी से समझने, कुछ लोगों से मिलने और अपनी योजना पर काम करने का है दिन : जानिये राशिफल Featured

By April 25, 2020 604 0

कोरोना काल में ‘श्रीराम’ के बाद अब ‘श्रीकृष्ण’ सुधारेंगे बच्चों की भाषा

Corona Lockdown Effect: केरल के मुन्नार में सड़क पर घूमता दिखा हाथी, देखिए प्रकृति में हुए बदलाव

 मेष :आज आपको अपने आसपास की परिस्थितियों से थोड़ी घुटन महसूस हो सकती है। आप अपने आप को किसी परिस्थिति में फंसा हुआ पा सकते हैं। धैर्य से काम लेना होगा। अपने हित और अहित को भली-भांति पहचान कर ही कोई निर्णय लें। इससे आप परिवर्तनशील परिस्थितियों में भी अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। आज आपको अपनी स्थिति में कुछ घुटन सी महसूस हो सकती है। इसे आप थोड़ी सावधानी से लें। 

 

Breaking : एम्स रायपुर के नर्सिंग ऑफिसर को कोरोना संक्रमित पाया गया, आंकड़ा 7 पर पंहुचा

 

 वृषभ :  आज आपको किसी मीटिंग में शामिल होना पड़ सकता है या अपने से दूर लोगों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने की आवश्यकता भी पड़ सकती है। ये आपके कार्यक्षेत्र से जुड़ी भी हो सकती है या पर्सनल भी। संभव है किसी बिजनेस डील या ट्रेनिंग के लिए आपको यात्रा करना पड़े। अपने लोगों से कुछ भी छिपाकर ना रखें। ये आपके रिश्तों के लिए हानिकारक हो सकता है। आपको चिंताओं से दूर रहने की सलाह कार्ड दे रहे हैं। 

बिलासपुर : सप्ताह के 2 दिन पूर्ण रूप से तालाबंदी रहेगी, दुकान खोलने के समय में भी बदलाव

मिथुन : आज का दिन आपके लिए अपनी जरूरत के मुताबिक काम करने की आवश्यकता है। आपको पूरे धीरज के साथ परिस्थितियों का विश्लेषण करना होगा। आपके लिए आज निवेश और प्रॉफिट मेकिंग के कई अवसर सामने होंगे। आज आप अपने लिए भी कुछ वक्त निकालें और संभव हो तो परिजनों या प्रियजनों के साथ कुछ समय गुजारने की कोशिश करें। ये आपको नई ऊर्जा से भर सकता है। 

बड़ी खबर : कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों के नेटवर्क में शामिल 5 लोग गिरफ्तार

कर्क : आज का दिन आपके लिए अपने दुःख-दर्द या परेशानियों को किसी के साथ बांटने का हो सकता है। दिन पूरी तरह से भावुकता से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें।

 

सिंह :आज का दिन आपके लिए निजी और व्यवसायिक दोनों तरह के मामलों में अपनी समझ, विवेक और अनुभव के आधार पर निर्णय लेने का है। आपको दूसरों की बातों से नुकसान हो सकता है। आज किसी मामले में आपसे धोखा भी हो सकता है। किसी करीबी परिचित से सावधान रहें नहीं तो आपको निराश होना पड़ सकता है। आज मेडिटेशन आदि क्रियाओं में अपना थोड़ा समय बिताएं, आपके लिए यह अच्छा रहेगा।

कोटा में फंसी बेटी को घर ले आए बिहार के बीजेपी विधायक, पास जारी करने वाला एसडीएम सस्पेंड

कन्या :आज आपके आइडियाज और प्लान्स जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। 

 

तुला :आपको आज कुछ अच्छा परिणाम मिल सकता है। संभव है आपकी योग्यता और कुशलता के कारण आपको कुछ अतरिक्त धन कमाने का मौका भी मिल जाए। आपको अपने लोगों से लगातार संपर्क में रहना होगा। कुछ लोग आपके काम की सराहना कर सकते हैं। किसी मामले में आपको तनाव से गुजरना पड़ सकता है। अपनी सेहत को ठीक करने के लिए कोई नई शुरुआत आज की जा सकती है। 


वृश्चिक : आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों के साथ कोई पुरस्कार मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने काम की हर ओर से तारीफ मिल सकती है। किसी नई जवाबदारी के चलते आपको अधिक गंभीरता से काम करना होगा। आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम और सफलता के साथ तारीफ मिलने के योग बन रहे हैं। आप आपको कोई आश्चर्यचकित कर देने वाला मौका भी मिल सकता है। इसके लिए तैयार रहें। 

COVID-19 : जमातीयों को छुपा के रखने के आरोप में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शाहिद गिरफ्तार

धनु : आज आपकी कोई मनचाही मुराद पूरी होने के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। आपको ऐसा कोई मौका मिल सकता है, जिसका इंतजार आप लंबे समय से कर रहे थे। आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। धन लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। आपको अपने लोगों के साथ कुछ मसलों को गंभीरता से बातचीत करने सुलझाने होंगे। तनाव से बचने की कोशिश करें। 

 

मकर :घर के फैसलों में किसी बाहरवाले की सलाह को बहुत महत्त्व न दें नहीं तो परेशानी हो सकती है। दिन की शुरुआत कुछ धीमी रहेगी, आज ऊर्जा की कमी हो सकती है। आज के दिन यात्रा कम करने का प्रयास करें। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। किसी की भी सलाह मानने से पहले यह अवश्य देख लें की वह सलाह आपके लिए कितनी कारगर है। दूसरों की राय को इतना महत्त्व न दें की अपनी पहचान ही खो जाए।

 

कुंभ :

आज आपके जीवन में अगर कोई परेशानी है, तो उसे किसी को साथ शेयर करें, तभी आपको इसका हल मिल सकता है। हर परिस्थिति में निहित वरदान को पहचानें। यह समय आध्यात्मिक उन्नति का भी है। इस अवसर को व्यर्थ न होने दें। कोई ऐसा व्यक्ति जल्द ही मिलेगा जो आपका मार्गदर्शन करेगा। आज कुछ नया अवश्य सीखें। इससे आपकी आध्यात्मिक उन्नति भी होगी।



Corona के मामले 21 हजार के पार, डॉक्टरों पर हमले किए तो खैर नहीं

मीन :आज आपको अपने काम को टालना या आलस नहीं दिखाना चाहिए, वरना आपको आगे चल कर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपना काम पूरे फोकस से करते रहें। आज कोई लापरवाही न करें। अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। कुछ समय से चला आ रह काम आज संपन्न हो सकता है। थोड़े और धैर्य की आवश्यकता है। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों और भूमिका के प्रति सजग रहें। 


प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

पूर्व मंत्री को 7 साल की सजा, 2 करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 25 April 2020 08:18

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.