छत्तीसगढ़ मे अपराध को लेकर हुँकार रैली निकलने वाली मंत्री स्मृति ईरानी अब मौन क्यो? : यशोदा वर्मा
खैरागढ़ : भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा से उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम का नाबालिग से दुष्कर्म मामला उजागर होने पर खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने भाजपा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला है। खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बेबुनियादी मुद्दों को बड़ा बनाकर कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन किया। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध की मनगढ़ंत कहानी बनाकर मंत्री स्मृति ने कांग्रेस की जनहितैषी सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया। लेकिन अब भानुप्रतापपुर उपचुनाव में एक अपराधी को चुनाव लड़वा रही है। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को उम्मीदवार बनाना भाजपा के दोमुंहे चेहरे को दर्शाता है।
अपराधों की जननी है भाजपा
विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि भाजपा ही अपराधों की जननी है। नेताम को विधायक के लिए टिकट देने से भाजपा के दोहरे चरित्र का पता चलता है। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी
हमेशा से अपराधियों को सरंक्षण देने का काम करता रही है। नेताम को उम्मीदवार बनाकर उन्होंने यह सिद्ध कर दिखाया है। भाजपा को मौजूद कांग्रेस सरकार रास नहीं आ रही इसलिए वे कुछ भी अनाप-शनाप और बेबुनियाद मसलों को लेकर निरर्थक कांग्रेस सरकार को घेरने का विफल प्रयास करती है।
जमशेदपुर में केस दर्ज है ब्रम्हांन्द पर
विधायक यशोदा ने कहा कि भाजपा की ओर से उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए गए ब्रह्मानंद नेताम पर झारखंड के जमशेदपुर में टेल्को थाने में केस दर्ज है। यह FIR मई 2019 में धारा 366 a, 376(3), 376ab, 376ad, 120b।4/6 पास्को के तहत दर्ज कराई गई है। उस समय राज्य में भाजपा के रघुवर दास की सरकार थी। ऐसे में अगर भाजपा माता और बहनों की इज्जत करती है, तो उन्हें तत्काल ब्रह्मानंद नेताम का प्रचार करना बंद कर देना चाहिए। और उन्हें घिनौना काम करने के लिए जेल भेजने में मदद करनी चाहिए।