×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

जानिए कैसा है नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का व्यक्तित्व Featured

By June 02, 2020 535 0
PIC : BJP state president vishnudev sai PIC : BJP state president vishnudev sai

प्रदेश में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तमाम अटकलों के बीच आखिरकार बीजेपी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के हाथ में प्रदेश संगठन की कमान थमाई गई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है।

जानिए कैसा है नए भाजपा अध्यक्ष का व्यक्तित्व :

जशपुर जिले के एक आदिवासी किसान परिवार में 21 फरवरी 1964 को एक ऐसे सपूत का जन्म हुआ जिसने सरपंच से लेकर विधानसभा, लोक सभा से होकर केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर पूरा किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीसरी बार उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया जाना उनकी राजनैतिक योग्यता, प्रतिबध्दता, सामाजिक स्वीकार्यता को प्रदर्शित करता है । कांसाबेल ब्लॉक के बगिया गांव में सरदार बुधनाथ साय के पुत्र श्रीराम प्रसाद साय को प्रथम पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। दादा सरदार बुधनाथ साय ने पोते का नाम रखा विष्णुदेव साय। करीब 34 वर्ष की आयु में वे रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद निर्वाचित हुए।

यह भी पढ़ें  :पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

सांसद विष्णुदेव साय के जन्म पर परिवार के लोगों को ऐसा नहीं लगा कि उनका विष्णु गांव के पंचायात से लेकर देश के सर्वोच्च सदन तक राजनीति का एक नया इतिहास रचेगा। सांसद विष्णुदेव साय देश में ऐसेस गिने-चुने राजनेताओं में से एक हैं जिन्हें गांव की पंचायत से लेकर विधानसभा एवं लोकसभा में निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में आम जनता का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य प्राप्त है। महज 26 वर्ष की आयु में उन्हें पहली बार विधायक बनने का अवसर मिला।

जशपुर जिले के तपकरा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1990 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। इसे उनका सौभाग्य ही कह सकते हैं कि मात्र तीन साल के कार्यकाल में उन्हें दूसरी बार विधायक बनने का पुन: अवसर प्राप्त हो गया। वर्ष 1993 में मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव हुए। जिसमें वे लगातार दूसरी बार तपकरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक निर्वाचित हुए।

इसके बाद उन्हें 1999 के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने का अवसर मिला। वर्ष 1999 में रायगढ़ संसदीय क्षेत्र सांसद निर्वाचित हुए विष्णुदेव साय ने लगातार चार बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर किया। उन्होंने अपने इस राजनीतिक सफर में प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का भी बखूबी निर्वहन किया।

यह भी पढ़ें  :प्रदेश में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की नई लिस्ट आ गई है : देखिए आप कौन से जोन में है

वर्र्ष 2006 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त हुआ। वे सात अगस्त 2006 को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद के दायित्व का निर्वहन करते हुए उन्होंने पार्टी को नई उर्जा प्रदान की। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2009 का लोकसभा चुनाव उन्हीं के नेतत्व में लड़ा गया। उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में प्रदेश की 11 लोकसभा सीट में से 10 सीट पर भाजपा ने परचम लहराया। जिसमें रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से उन्हें तीसरी बार सांसद निर्वाचित होने का अवसर प्राप्त हुआ। जबकि 2014 में वो चौथी बार रायगढ़ लोक सभा क्षेत्र के सांसद निर्वाचित हुए। उनके प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में वर्ष 2008 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव हुए।

प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 29 विधानसभा क्षेत्र में से 20 सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का बेहद सराहनीय योगदान रहा। करीब 35 वर्ष के राजनीतिक सफर में ऐसी कई कडिय़ां हैं जो उनके बेहद संजीदा राजनीतिज्ञ होने व उन्हें सफल राजनीतिक जीवन जोड़ती है। राजनीतिक व्यक्ति के जीवन में कई असफलता भी हाथ आती है,लेकिन असफलता को सफल होने की सीढ़ी बना लेने की कला सफल राजनीतिज्ञ होने का गुण भी माना जाता है। विष्णुदेव साय ऐसे ही राजनेताओं की श्रेणी में शामिल हैं। उन्हें 1998 के विधानसभा चुनाव में तपकरा सीट पार्टी का प्रत्याशी नहीं बनाया गया,लेकिन वे विचलित नहीं हुए। करीब एक साल बाद ही उन्हें लोकसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनने का सुखद अवसर प्राप्त हुआ ।

यह भी पढ़ें  :बड़ी खबर : प्रदेश में कोरोना वायरस से हुई दूसरी मौत, 9 साल की बच्ची हुई शिकार

उन्हें पत्थलगांव सीट से वर्ष 2008 में पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया,लेकिन वे पराजित हो गए। इसे भी सुखद संयोग कहा जाएगा कि पार्टी ने उन्हें तीसरी बार वर्ष 2009 में लोकसभा सीट के प्रत्याशी बनाया। उनके कुशल नेत्त्व क्षमता व मिलनसारिता का प्रभाव उनके सामाजिक जीवन में भी परिलक्षित होता है। दो लाख मतों से 2014 के लोकसभा चुनाव की उनकी चौथी बार जीत ने तो उनकी हर जीत के रिकार्ड ही तोड़ दिए। लोग कहते है कि श्री साय जनता के दिलो में बसते है....जनता उन्हें अपना भाई मानती है तो साय जी ने भी अपना जीवन जनता को समर्पित कर दिया है।

यह भी पढ़ें  :

एक बार फिर विवादों में युवराज सिंह, लोगों ने कहा "माफी मांगो युवराज सिंह"

बड़ी खबर : अंतिम वर्ष के छात्रों को देनी होगी परीक्षा, देखिए दिशा निर्देश

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Tuesday, 02 June 2020 19:18

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.