×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Kanker: नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, मुठभेड़ में एक जवान घायल

कांकेर परतापुर थाना क्षेत्र के महला बीएसएफ कैम्प से एरिया डेमिनेशन पर निकली पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसके साथ साथ जवानो पर तबाड़तोड़ फायरिंग भी कर दी। नक्सलियों से साथ मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है। साथ ही कुछ नक्सलियों को भी घायल होने की खबर है। फ़िलहाल घायल नक्सलियों के संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।

ब्लास्ट होते ही तुरंत जवानो ने मोर्चा संभाला। जवानों को भारी पड़ते देखकर नक्सली मौके से भाग निकले। एक जवान कृपा शंकर है, जो बीएसएफ महला कैम्प के 157 बटालियन में तैनात है, उसके घायल होने की खबर मिली है। पुलिस को मौके से 3 आईईडी बम बरामद हुए हैं। 

बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने मामले की पुष्टि की और मिडिया से चर्चा में बताया कि पुलिस पार्टी महला बीएसएफ कैंप से एरिया डेमिनेसन के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने पहले आईईडी ब्लास्ट किया, उसके बाद अंधाधुन फायरिंग कर दी। जिसमें एक जवान घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी जमकर फायरिंग की।

जिसके बाद जवानों को भारी पड़ता देखकर नक्सली जगंल की आड़ में भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल से 3 आइईडी भी बरामद हुआ है, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है। वहीं मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने के निशान मिले हैं।

ताजा जानकारी के अनुसार मुठभेड़ खत्म हो गई है और नक्सली मौके से भाग निकले हैं । नक्सलियों को गोली लगने की बात सर्चिंग दल द्वारा कही जा रही है लेकिन कितने नक्सली घायल हुए हंै इसका आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पाया है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 16 March 2020 14:23

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.