खैरागढ़। श्री रूख्खड़ स्वामी मंदिर ट्रस्ट समिति पहली बार पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में दूसरे दिन का आयोजन अनूठा रहा। कई लोगों का भविष्य गढ़ चुके सेवानिवृत्त शिक्षकों ने मंच की शोभा बढ़ाई। और दूसरी तरफ संगीत नगरी को संवारने वाले अनगढ़ हाथ जुटे। गुरूओं के हाथों ऐसे 150 से ज्यादा सेवाभावियों को ट्रस्ट ने सम्मानित किया। दोनों ही तरफ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
श्री रूख्खड़ स्वामी मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में आकाशवाणी के पूर्व उद्घोषक लाल रामकुमार सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष ठाकुर कमल सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक गण लाल निर्मल सिंह, दिनेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह बघेल, चंद्रेश सिंह बघेल, विनय शरण सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, दिवाकर सिंह बघेल, सूर्यहास सिंह गहरवार, अनिल सिंह चंदेल, राकेश बहादुर सिंह, लाल चिंताहरण सिंह, लाल अशोक सिंह, राजदीप सिंह, स्नेह बहादुर सिंह, ओमंत सिंह गहरवार, सुरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, मृगेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह चालुक्य, अजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनय शरण सिंह ने कहा कि वैसे तो नगर में सेवा भावना की कई मिसाल रहीं है, लेकिन बीते एक साल में नगर में आप सभी सेवाभावियों ने एक अलग ही मिसाल कायम की है। सिंह ने कहा कि नदियों की निर्मलता से लेकर गंदगी की सफाई तक, दीवारों पर चित्रकारी से लेकर पौधों के संरक्षण तक एक अभूतपूर्व एकजुटता का परिचय दिया है। सिंह ने कहा कि आज की व्यस्ततम दिनचर्या में दो घंटे का श्रमदान एक मिसाल है। ऐसे उदाहरणों के साथ हमारे नगर में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन समिति के सदस्य भागवत शरण सिंह ने किया।
पौधे व नारियल भेंटकर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष रामकुमार सिंह उद्बोधन दिया,सचिव अनुज गुप्ता ने आभार प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष अश्विनी गुप्ता,महंत प्रमोद गिरी गोस्वामी,राजीव चंद्राकर,लाल सागर सिंह,विप्लव सिंह,श्रेयांश सिंह,शिवम नामदेव,उत्तम दशरिया व अन्य ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को श्रीफल व पौधे भेंटकर सम्मानित किया। मंचासीन सभी अतिथियों का भी स्वागत इसी तरह किया गया।
धुनी भभूति से किया सेवाभावियों का सम्मान
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सेवाभावियों का सम्मान अतिथियों ने श्री रूख्खड़ बाबा द्वारा प्रज्वलित धुनी की भभूति का माथे पर लगाकर किया गया,ट्रस्ट समिति की ओर से सभी सेवाभावियों को अभिनंदन पत्र सौंपा गया। जिसमें संगीत नगरी को रूख्खड़ बाबा का परिसर मानते हुए उसमें किए गए समस्त सेवाकार्यों के लिए अभिनंदन किया जाना उल्लेखित किया गया। डेढ़ सौ से अधिक सेवाभावियों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन सेवाभावियों को किया गया सम्मानित
समाजसेवी लक्ष्मीचंद आहूजा, महाविद्यालय के प्राचार्य जेएन केशरवानी, बीआरसी भगत सिंह ठाकुर, स्वच्छता दूत समसुलहोदा खान, चंद्र्रप्रकाश सारथी, पौध संरक्षक सूरज देवंागन, सत्येंद्र वर्मा, मूर्तिकार किशोर शर्मा, योग प्रशिक्षक गौतम सोनी, शिक्षक उमेंद पटेल, नरोत्तम ऊर्वशा, भगवती प्रसाद सिंहा, कौशल जैन, किशन सारथी, कीर्ति वर्मा, कबाड़ से जुगाड़ विशेषज्ञ रवि खरे, योगेश यादव, पूर्व पार्षद प्रफुल्ल ताम्रकार, कलाकार रोहित तिवारी, सब इंजीनियर गौरव केशरवानी, पत्रकार जितेंद्र सिंह गौर, पार्षद नीलिमा गोस्वामी, व्यवसायी खलील कुरैशी, ऋषिदीप सिंह, व्यवसायी शुभम सिंह ठाकुर, जयश्री ताम्रकार, मूर्तिकार विमल फूटान, तारकेश्वर सिन्हा, माखन वर्मा, अखिल वर्मा, भूपेंद्र गंगबोईर, श्रीराम यादव, शुभम यादव, अतरिया के समाजसेवी दिनेश साहू, बैद्यनाथ वर्मा, महेंद्र देशमुख, यशवंत ठाकुर, मिताली वर्मा, मेंहदी वर्मा, मुस्कान वर्मा, साहिल वर्मा, एलन वर्मा, रामबली पांडे, आलोक श्रीवास, गिरीश सारथी, पार्षद विनय देवांगन, दिनेश गुप्ता, दानेश सिंह, महेश गिरी गोस्वामी, हितेश साहू, अनुष्का जैन, प्रज्ञा मेश्राम, डिंपी शर्मा, पूनम मंडावी, जयप्रकाश देवांगन, शैलेष सोनी, रश्मि सारथी, समा सारथी, सना खान, कांता कोर्राम, संगीता पटेल, आरती सारथी, सुभाष चावड़ा, आलोक वैष्णव, नितिन श्रीवास्तव, विनोद रावटे सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।