ख़ैरागढ़. रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में श्री शनि देव मंदिर समिति का पुनर्गठन किया गया। सर्व सम्मति से भाजपा नेता चेतन वर्मा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। प्रकाश बैस को समिति का उपाध्यक्ष का पद दिया गया। वहीं कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनुराग तुरे समिति के सचिव होंगें। सह - सचिव पूर्व सचिव गणेश राम सिन्हा के दुलेश्र्वर सिन्हा बनाया गया है। कोषाध्यक्ष का पद भाजपा नेता आलोक श्रीवास और सह कोषाध्यक्ष का पद भाजयुमो के जिला मंत्री आयश सिंह को दिया गया है।कार्यकारिणी सदस्यों में नगर पालिका उपाध्यक्ष रामाधार रजक,पूर्व एल्डरमेन नरेश चोपड़ा,पार्षद सोनू ढीमर,राजकुमार वासवानी, प्रणय महोबे,संदीप ठाकुर धिराज वर्मा,तरुण सिंह,गोरेलाल वर्मा,विकेश गुप्ता,चंद्रशेखर यादव और उत्तम ढीमर को बनाया गया है। और मीडिया प्रभारी का प्रभार नीलेश यादव को दिया गया है।

विक्रांत बने रहेंगे संरक्षक
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह समिति के संरक्षक बने रहेंगे। उनके साथ 2 अन्य नाम हीरा बहादुर सिंह और गणेश राम सिन्हा को जोड़ा गया। इस तरह समिति के अब 3 संरक्षक बनाए गए हैं।
