विशेष : मकर राशि में शनि हैं,कुंभ राशि में बुध हैं। सूर्य मीन राशि के हो चुके हैं, शुक्र मेष राशि में हैं
मंगल, केतु और गुरु धनु राशि में हैं।
मेष : सकारात्मक-कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।
नकारात्मक-थोड़ा बचकर पार करें। अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल दिख रही हैं।
प्रेम-स्थिति ठीक ठाक है। लेकिन थोड़ी दूरी बन सकती है।
व्यवसाय-ठीक-ठाक स्थिति चल रही है। कोई परेशानी वाली बात नहीं है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ: सकारात्मक-बड़ा अच्छा, रंगीन और तरक्की का समय है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-नवसम्बन्ध का आगमन हो सकता है। प्रेम में बढ़ोत्तरी हो रही है। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।
व्यवसाय-नया रोजगार मिल सकता है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन : सकारात्मक-राह के रोड़े हट जाएंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-स्थिति मध्यम से थोड़ी अच्छी होगी।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति रहेगी।
सेहत-थोड़ा मध्यम रहेगी। उदर विकार की आशंका है।
उपाय-लाल वस्तुओं का दान करना अच्छा रहेगा।
कर्क : सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे।
नकारात्मक-मध्यम समय कहा जाएगा। मन थोड़ा परेशान है।
प्रेम-तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-स्वास्थ्य अच्छा है।
उपाय-बजरंग बली का दर्शन करें। कोई लाल वस्तु पास रखें।
सिंह : सकारात्मक-कुल मिलाकर ठीक समय है। तरक्की करेंगे।
नकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता सकता है।
प्रेम-मध्यम स्थित है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है। कोई समस्या नहीं है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-लाल वस्तु पास रखें। केसर का तिलक लगाएं।
कन्या : सकारात्मक-पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम आगे ले जाएगा।
नकारात्मक-व्यर्थ चिंतित रहने की आवश्यकता नहीं है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-नए अवसर मिलेंगे।
सेहत-नाक, कान, गले की समस्या हो सकती है।
उपाय-लाल वस्तु का दान करें। बजरंग बली का दर्शन करें।
तुला :सकारात्मक-धनागम होता रहेगा।
नकारात्मक-वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश न करें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-बजरंग बली का दर्शन करें। बजरंग बली के मंदिर में किसी पुजारी या सेवक को मसूर की दाल दान करें।
वृश्चिक : सकारात्मक-अच्छी स्थिति है। भाग्य साथ देगा। भाग्यवश कुछ काम बनेगा। नायक-नायिका की भांति चमकते दिखाई पडे़ंगे।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-भगवान शिव का दर्शन करें।
धनु: सकारात्मक-स्थिति अच्छी कही जाएगी। लाभ होगा। रुका धन वापस मिलेगा।
नकारात्मक-मन थोड़ा परेशान रहेगा।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छा अवसर मिल रहा है। साझेदारी की समस्या खत्म होगी।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-भगवान शिव का दर्शन करें। उन्हें जलाभिषेक करें।
मकर : सकारात्मक-धनागमन होता रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-भगवान शिव का दर्शन करें। उन्हें कोई दूधिया वस्तु चढ़ाएं।
कुंभ : सकारात्मक-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। राजनीतिक लाभ मिलेगा। दिनोंदिन तरक्की कर रहे हैं।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-गणेश जी वंदना करें।
मीन : सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा। रुका हुआ काम चलने लगेगा। प्रतिकूल स्थिति अनुकूल होंगी।
नकारात्मक-मान सम्मान को लेकर सचेत रहिएगा।
पे्रम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-भगवान शिव का दर्शन करें। उन्हें जलाभिषेक करें।
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुर