मेष :पैसों की समस्या पहले से कुछ कम हो जाएगी। आपकी स्थिति पहले से थोड़ी सुधर सकती है। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आप सोचे हुए काम भी पूरे करने की कोशिश करेंगे। करियर में जल्दी ही कुछ अच्छे मौके मिलने के योग हैं। आपकी एकाग्रता बढ़ सकती है। काम से जुड़ी प्लानिंग पूरी होने की संभावना है। आपके काम होंगे और उसका फायदा आपको मिल सकता है। आप जिस समस्या से परेशान थे, उसे निपटा सकते हैं। प्रेमी से मुलाकात और बातचीत होने के योग भी बन रहे हैं। किसी को आपसे ज्यादा ही भावनात्मक मदद की जरूरत हो सकती है। आज काफी भाग-दौड़ हो सकती है। किसी प्रशासनिक पद पर हैं, तो सावधान रहें।
वृषभ : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बहुत से मामलों में दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। परिवार में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में अचानक हुआ धन लाभ घर की स्थिति को संतुलित कर देगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको पिता से कोई बड़ा उपहार मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपको धन लाभ होगा।
मिथुन :जिन सवालों के लिए आप परेशान थे, उनके जवाब आज आपको मिल सकते हैं। आज जो नतीजे निकलेंगे, वे आपके फेवर में हो सकते हैं। आज आपके काम को सराहा तो जाएगा, लेकिन उसके लिए आपको धैर्य रखना होगा। सेहत सामान्य रहेगी। वरिष्ठों के साथ संबंधों में सुधार होगा। शत्रु शांत रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें अपने जीवन साथी के चुनाव में सावधानी बरतनी चाहिए। आपके सामने आने वाली समस्या भावनात्मक तौर पर बहुत गंभीर और महत्वपूर्ण हो सकती है।
यह भी पढ़ें :पीएम मोदी ने कहा "जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी",19 जून को होगी सर्वदलीय बैठक
कर्क : आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।
सिंह :आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज कुछ धन संबंधी दिक्कतें आपके सामने आ सकती हैं। आपको फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है। साथ ही आज उन लोगों से सावधान रहें, जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। किसी पर तुरंत भरोसा करना आपके लिये नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश के लिये कोई योजना बना रहे हैं तो उसके लिये किसी की सलाह जरूर ले लें। बच्चों की सफलता के लिये कोई पूजा-पाठ करवा सकता है। चीटियों को आटा खिलायें, कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।
यह भी पढ़ें :भारत - चीन सरहद पर शहीद हुए सैनिकों को लेकर विवादित बयान देने वाले डॉक्टर सस्पेंड
कन्या :छात्रों को शैक्षणिक मोर्चे पर और मेहनत करने की जरुरत है। आपके धैर्य का फल अब आपको मिलने वाला है, जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। कार्यों को स्थगित करना आपके लिए समझदारी भरा हो सकता है। यह आपके वित्त को एक अच्छा दिन हो जाने की भविष्यवाणी की जाती है। आपकी आय अच्छी होगी। बेवजह किसी के मामले में राय देने के कारण उसके गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। स्वयं के ईमानदार प्रयासों एवं समर्पण में लगाने का प्रयास करें, चीजें निश्चित रूप से आपके पक्ष में हो जाएंगी।
तुला :आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अभाव रहेगा। परिवार में उग्र वातावरण रहेगा। व्यावहारिक जीवन में मानहानि का प्रसंग न बने, इसका ध्यान रखिएगा। दिन बीतने के साथ ही आपकी स्थिति में सुधार आता जाएगा।आज संपत्ति सम्बंधित कार्यों और गृहस्थजीवन के प्रश्नों का निराकरण आ जाएगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। व्यवहारिक जीवन में अपयश मिलने की आशंका है। मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। अन्न का दान आपके लिए हितकारी होगा।
यह भी पढ़ें :
वृश्चिक :ऑफिस में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. आप नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं. दूसरों की बात ध्यान से सुनें. सकारात्मक रहें. काम ज्यादा नहीं रहेगा, फिर भी दिन तेजी से बीत सकता है. ऑफिस के किसी काम में आ रही रुकावट खत्म होसकती है. आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ेंगे. पैसों से जुड़े मामलों को खास तरह से निपटा दें. प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे।
धनु : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अचानक नए स्रोतों से आपको धन लाभ हो सकता है। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन हो सकता है। जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, धन में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें :थाने के अंदर ही शख़्स ने हत्या को अंजाम दिया, तीन पुलिसवाले सस्पेंड : जानिए पूरा मामला
मकर :आज आप में से कुछ के लिए दिन थोड़ा उठा – पटक से भरा रहेगा। कभी बिन मांगे मोती मिलेगा तो कभी होंठो से चाय फिसलती नजर आयेगी। मुकदमेबाजी में फंस सकते हैं, इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखें। किसी भी तरह के विवाद और अनैतिक संबंधों से दूर रहने में ही भलाई है। आप की धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यवसाय में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। आप अपने आप पे भरोसा रखिये आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। धर्म-कर्म में स्वयं को व्यस्त रखें।ये आपको शांति देगा और आत्मविश्वास भी।
कुंभ :आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की संभावना है, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपकी महत्वाकांक्षाए सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी, अच्छी भावना से किए गए कार्य में आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
यह भी पढ़ें :शहीदों में शामिल हैं छत्तीसगढ़ के सपूत गणेश कुंजाम,जानिये शहीद हुए 20 जवानों के नाम
मीन :अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं. नई प्लानिंग और अवसरों को लेकर कोई बड़ा फैसला भी आप कर सकते हैं. नौकरी में नया पद या नए काम का ऑफर मिल सकता है. बड़ी रुकावटें दूर हो सकती हैं. धन लाभ होगा, आमदनी का कोई नया सोर्स बनेगा. आपको कोई यात्राकरनी पड़ सकती है. दूसरों की कही हुई बातों पर ध्यान न दें. अपने काम से सबको खुश करने की कोशिश करें. अधिक श्रम करने पर भी कम फल मिलेगा। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें :मैनेजर फिजिकल वेरीफिकेशन पर अडा, तो महिला अपनी 100 वर्षीय मां को चारपाई पर घसीटते हुए पेंशन लेने बैंक पहुंची
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें या हमारे वाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।