×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

शुक्रवार 12 जून का राशिफल , शुक्रवार को ये पांच राशियां रहेंगी भाग्यशाली जानिए अपनी राशि Featured

By June 12, 2020 783 0

मेष :आज के दिन आपके ज्यादातर काम परफेक्शन के साथ होते जाएंगे। कुछ नए कामों को करने में आप झिझक महसूस कर सकते हैं, लेकिन आप सब काम निपुणता के साथ निपटा सकते हैं। आपको अपने करियर या एजुकेशन में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है, लेकिन सावधानी इस बात की रखें कि आप बिना रिसर्च और एनालिसिस के कोई भी काम शुरू ना करें।

 

यह भी पढ़ें  :13 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले गए,सिद्धार्थ परदेसी मुख्यमंत्री के नये सचिव : देखे पूरी सूची

 

वृषभ : आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताने की कोशिश करें। आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आँखों में पीड़ा होने की सम्भावना है। आत्मजनों एवं परिवारजनों से विरोध होगा। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अधूरे रहेंगे। फिजूल खर्ची हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें। अधिक परिश्रम के बाद भी आज फल प्राप्ति कम रहेगी।

 

मिथुन :आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और बेवजह की चिंताओं और बढ़ते हुए खर्चों के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए बल्कि उनका डटकर सामना करना चाहिए। इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन खुश हो जाएगा। विरोधियों से सावधान रहें। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और शादीशुदा लोगों को तनाव से मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें  :ऑनलाइन शॉपिंग से खरीदा नया मोबाइल, वारंटी अवधि में हुआ खराब : जिला उपभोक्ता फोरम ने लगाया हर्जाना

 

कर्क : वैचारिकरुप से नकारात्मकता छाई रहने से आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। इसलिए नकारात्मकता से दूर रहने की चेतावनी गणेशजी देते हैं। क्रोध पर भी आज संयम रखना पडेगा। खर्च अधिक रहेगा। परिवारजनों के बीच में घर्षण न हो इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएँगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा।

 

सिंह :आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी दिक्कतों का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं। घरवालों के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी। इसके साथ हीपहले से चली आ रही समस्याओं अंत होगा।वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। खुद को काबिल बनाने की राह में आज जो भी फैसला लेंगे वो कारगर सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें  :रायगढ़ के जिंदल स्टील प्लांट के स्क्रैप यार्ड में हुआ ब्लास्ट, 4 मजदूर इसकी चपेट में आ गए 2 की हालत गंभीर

 

कन्या :आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। रुपये के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला :आज का दिन सामाजिक, पारिवारिक और निजी मामलों में मेल-मुलाकात का है। कुछ लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए कुछ सुनहरे अवसर पैदा कर सकती है। आपको महत्वपूर्ण लोगों के लिए समय निकालना पड़ेगा। ये आपके रिश्तों के लिए आवश्यक है। किसी मामले में आपको सकारात्मक जवाब मिल सकते हैं। वाहन चलाते समय या प्ले-ग्राउंड पर आपको विशेष सावधानी रखनी पड़ सकती है।

 

यह भी पढ़ें  :छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगभग 350 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

 

 

वृश्चिक :स्नेहीजनों के साथ संबंधों में सावधानी बरतनी होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिकरुप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा भी आपको आज सताएगी ऐसी गणेशजी चेतावनी दे रहे हैं।

 

धनु : आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुडे हैं उनकों आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। कुवारें युवकों के लिये शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपको सुयोग्य कन्या मिल सकती है। आज पुराने रिश्तों में आयी खटास भी खुद-ब-खुद दूर हो जायेगी।

यह भी पढ़ें  :पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोन की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी

 

मकर :आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने के योग रहेंगे। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ में रमणीय स्थल पर प्रवास होने की भी संभावना है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कुंभ :आज आपके लिए दिन थोड़ा खुद के लिए समय निकालने और अपने रिश्तों के बारे में सोचने का है। आपके लिए परिस्थितियां सामान्य रह सकती हैं। किसी मामले में आपको कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है। आपके बातचीत के तरीकों और विचारों के लोग सराहेंगे और स्वीकार करेंगे। आपको कुछ स्थानों पर अपने विचारों के लिए सम्मान मिल सकता है। शाम का समय जीवन साथी या प्रेमी के साथ गुजरेगा।

यह भी पढ़ें  :बीजेपी प्रवक्ता पात्रा को मिली राहत, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायलय ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है

मीन :आज आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद भी आपको मिल सकती है। रुपये पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतनें की जरुरत है। किसी पर तुरंत भरोसा करके उधार पैसे देने से बचें। दिया हुआ धन फंस सकता है। आज के दिन मंदिर में घी का दीपक जलाएं, दिक्कतें दूर होंगी।

यह भी पढ़ें  :अंधविश्वास ये कि "कोरोना देवी व्रत" से खत्म होगी महामारी और अफवाह ये कि इससे "पीएम मोदी खातों में पैसा भेजेंगे"

 

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 12 June 2020 07:51

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.