जांजगीर चांपा : प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी जालसाजी की खबर आई है खबर है कि रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 90 लाख रुपए की ठगी की गई है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 10 युवकों को फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर पूरे 90 लाख वसूल किए।
यह भी पढ़ें :दुर्ग निगम आयुक्त पर दो मामलों पर जिला उपभोक्ता फोरम ने लगाया 6 लाख 43 हजार का हर्जाना
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों में भरत कश्यप, दिलीप कश्यप, दीपक कश्यप और अर्जुन बर्मन शामिल है। जिन्होंने 10 लोगों को अपनी साजिश का शिकार बनाया और डीआरएम कोटा से नौकरी दिलाने के हवाले से उनसे लाखों की ठगी की।
लिए गए पैसों की बात की जाए तो सभी से 10 - 10 लाख रुपए वसूले गए। जब एक पीड़ित युवक अशोक कुमार को यह मामला संदिग्ध मालूम हुआ तब उसने इस मामले की शिकायत पुलिस के पास की जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एक बार फिर विवादों में युवराज सिंह, लोगों ने कहा "माफी मांगो युवराज सिंह"
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।