सुकमा : प्रदेश के सुकमा जिले में नक्सलवादियों को हथियारों की सप्लाई करने वाला गिरफ्तार कर लिया गया बताया जा रहा है कि 5 लाख रुपए का इनामी नक्सलाइट कटे कल्याण एरिया कमेटी का है जिसे सुरक्षाबलों ने धर दबोचा है।
पकड़े गए 5 लाख के इनामी माड़वी जोगा दरअसल कटे कल्याण कमेटी का सदस्य है और जब पांच लाख के इनामी नक्सली को पकड़ा गया तो उसी के जरिए उनको हथियार सप्लाई करने वाला यह आरोपी पकड़ा गया है।
यह भी पढ़ें :इस राज्य सरकार ने दूसरे राज्य में फंसे अपने राज्य के प्रवासी मजदूरों को हवाई मार्ग से वापस ले आए
इसे नक्सलियों के शहरी नेटवर्क पर सुकमा पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। बताते चलें कि मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाला व्यक्ति उड़ीसा से गिरफ्तार हुआ है।
खास बात यह है कि इसने अपने घर में ही हथियारों का भंडार रखा हुआ था कई लगातार कई वर्षों से नक्सलियों के साथ मिलकर नक्सली गतिविधियों को अंजाम देता रहा।इस सप्लायर का नाम जगन्नाथ ब्रनई बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।