कोरबा : प्रदेश के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस के महामंत्री विकास सिंह पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। दरअसल महिला ने जिले के SP के पास शिकायत दर्ज कराई है और इसके साथ ही पुलिस ने कांग्रेस महामंत्री विकास सिंह पर एफ आई आर भी दर्ज कर ली।
यह भी पढ़ें :शर्मनाक : श्रीराम केयर अस्पताल बिलासपुर में भर्ती महिला के साथ 2 वार्ड बॉय ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने लिखकर बताई अपनी आपबीती
आरोप लगाने वाली महिला कोरबा के दीपका क्षेत्र की बताई जा रही है। यह मामला काफी पेचीदा है, महिला का कहना है कि वह रेप पीड़ित है पर अदालत में गलत बयान दिया क्योंकि महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
जब इस बात का पता अदालत को चला तो अदालत ने महिला को गलतबयानी के जुर्म में 2 साल की सजा सुना दी। पर महिला ने इसके बावजूद भी हार नहीं मानी और आरोपी विकास सिंह पर आरोप लगाए। 12 मई को महिला ने SP से इस बात की शिकायत की।
जानकारी के मुताबिक आरोपी कांग्रेस महामंत्री विकास को जब यह बात पता चली कि उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है तो आरोपी ने 13 मई और 14 मई की रात को महिला की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें महिला के घर में फेकवां दी और एक बार फिर धमकी देते हुए कहा कि तस्वीर को वायरल कर देगा।
यह भी पढ़ें :श्रीराम केयर अस्पताल में हुए बलात्कार को स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव और विधायक शैलेश पांडे ने बताया शर्मनाक,अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए
वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर विकास सिंह की तस्वीरें सामने आई है, जिसमें विकास सिंह कोरबा के विधायक मंत्री जय सिंह अग्रवाल के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी विकास, विधायक और मंत्री जय सिंह अग्रवाल का करीबी है।
बात आरोपों की की जाए तो आरोपी के खिलाफ पहले के भी कुछ केस दर्ज है जिसमें बलवा मारपीट जैसे कई मामले हैं अब फिर से एक नया मामला आने के बाद पुराने मामलों का उजागर होना भी लाजमी है।
फिलहाल दीपका का पुलिस ने SP अभिषेक मीणा से मिले जांच निर्देश के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में आईपीसी की धारा 354 (क)(1)2, 354(घ)506, 509 (ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. पुलिस ने एफआईआर में विकास के उन तमाम कथित अपराधों का भी जिक्र किया है।
इस मामले के बाद कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी अभद्र व्यवहार या यौन उत्पीड़न जैसे मामलों के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। और ऐसे अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कटिबद्ध है।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।