ऑस्ट्रेलिया में अभी जंगल की आग का कहर खत्म हुआ ही नहीं था की एक और नई समस्या का लोगों को सामना करना पड़ गया। ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त बाढ़ आ गयी है। वहीँ सोमवार को बाढ़ के बाद एक व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए पेढ़ पर चढ़ गया और 10 घंटे तक वहीं फंसा रहा।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कम दबाव की प्रणाली बनने से न्यू साउथ वेल्स राज्य में बेगा की बस्ती के पास कई सूखा-प्रभावित इलाकों में और सूखी नदियों के पास रिकॉर्ड बारिश हो रही है और तूफानी हवाएं चल रही हैं।
10 घंटों तक पेड़ पर लटका रहा युवक
सोमवार की शाम करीब 6 बजे ब्रोगो नदी के पास से गुजर रहे एक आदमी को तेजी से आए बाढ़ का पानी अपने साथ बहा ले गया था। बाढ़ के पानी में बहते बहते बचने की कोशिश में वह एक पेड़ पर जाकर लटक गया। मंगलवार सुबह 4 बजे तक वह उस पेड़ पर लटका रहा। उस शख्स को पेड़ पर लटके हुए देख वहां के एक स्थानीय निवासी ने मदद बुलाई। खबर मिलते ही स्थानीय राज्य आपातकालीन सेवा की टीम वहां पहुंची और उसे उस पेड़ से निचे उतारा। स्थानीय राज्य आपातकालीन सेवा के कमांडर मिशेल डी फ्रिसबॉम ने बताया कि जब हम उसे वहां से निकाला, तो वह बहुत अच्छी स्थिति में नहीं था।
हाइपोथर्मिया से हो गया था पीड़ित
कई घंटों तक पानी में रहने की वजह से वह शख्स हाइपोथर्मिया से पीड़ित हो गया था। हालांकि वह इतना ठंडा नहीं था। वह बहुत भाग्यशाली है, जो उसे वहां से बचा लिया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने वहां अधिक गंभीर मौसम की जानकारी दी थी। तथा सप्ताह के अंत में और अधिक ख़राब मौसम होने की संभावना व्यक्त की थी, जिससे आपातकालीन सेवाओं पर अधिक दबाव पड़ेगा।
मौसम विज्ञान ब्यूरो के अनुसार, पिछले चार दिनों में शहर में 391.6 मिमी बारिश हुई है, जो फरवरी 1990 के बाद सबसे अधिक है। साथ ही यह भी बता दें कि 1990 में 414.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी और आने वाले दिनों में और अधिक बारिश की चेतावनी दी गई है। एजेंसी ने नदियों में बाढ़ के जोखिम के लिए विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं।