×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Africa के बाद अब Australia की सबसे ऊंची चोटी पर Chhattisgarh के ब्लेड रनर चित्रसेन साहू ने लहराया तिरंगा

Chhattisgarh: Blade runner के नाम से मशहूर छत्तीसगढ़ के माउंटेनियर चित्रसेन साहू ने एक और उपलब्धी अपने नाम की है। 23 सितम्बर 2019 को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो फतह करने के बाद अब चित्रसेन ने 2228 फीट की ऊंचाई पर ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को पर तिरंगा लहराया है।

इसी के साथ चित्रसेन ने 14000 फीट से स्काई डाइव करके नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया है। बुधवार को भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 07:30  बजे चित्रसेन अपने Mountaineer दल के साथियों के साथ माउंट कोजिअस्को की चोटी पर पहुंचे और वहां तिरंगा लहराया। उनका यह साहसिक अभियान करीब एक हफ्ते पहले शुरू हुआ था।

इस अभियान को पूरा करने के बाद इस पर्वतारोही दल ने सिडनी स्थित भारतीय दूतावास में कॉन्सुलेट नंदकुमारन कोन्न्त से मुलाकात की। कॉन्सुलेट द्वारा पूरी टीम का स्वागत किया गया और भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करने के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भविष्य की पर्वतारोहण कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ के चित्रसेन साहू और तेलंगाना के शेखर गौड़ टीम में दो पैरा माउंटेनियर थे। टीम में अन्य सदस्य तेलंगाना के भरत थम्मीनेनी, उत्तरप्रदेश के विपिन चौधरी, मध्यप्रदेश के मेघा परमार और शोभित शर्मा शमिल थे।

चित्रसेन साहू को छत्तीसगढ़ शासन और मोर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा प्लास्टिक फ्री अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है जिसके तहत साहू द्वारा प्लास्टिक फ्री अभियान का मेसेज किलिमंजारो और कोजिअस्को पर्वत से दिया गया।

चित्रसेन मूल रूप से अम्बिकापुर के रहने वाले हैं और वे पर्वतारोही होने के साथ-साथ राष्ट्रीय ह्वीलचेयर बास्केटबॉल खिलाड़ी, ब्लेड रनर हैं। उन्होंने विकलांगों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी बहुत लंबी लड़ाई लड़ी है और शासन की अन्य नीतियों को अनुकूल बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.