तमिलनाडु : एक अजीबो-गरीब मामला थिरुवल्लूर जिले से देखने को मिला जहां 10 जून की रात एक जोड़े की शादी हुई थी सुहागरात के दिन दूल्हे ने दुल्हन का कत्ल करके खुद पेड़ से लटक के मर गया। दूल्हे की उम्र 28 साल थी और दुल्हन 22 साल की थी।
यह भी पढ़ें :संशोधित आदेशानुसार सुबह 5 से रात 9 बजे तक अनुमति प्राप्त दुकानों को खोला जा सकता है
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 1 साल पहले दोनों की शादी फिक्स हो गई थी और मार्च 2020 में ही शादी हो जानी थी। पर देशव्यापी तालाबंदी को देखते हुए शादी में लेट हो गई। इसके बाद 10 जून को दोनों की शादी हुई।
यह भी पढ़ें :स्कूल - कॉलेज जुलाई में नहीं खुलेंगे सिर्फ एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी,मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए
शादी का तामझाम खत्म होने के बाद दूल्हा दुल्हन को उनके कमरे में भेज दिया गया। जिसके बाद तकरीबन 11:30 बजे दुल्हन के चीखने की आवाज मे परिजन दौड़ कर कमरे में दाखिल हुए तो देखा कि दूल्हा घर से बाहर की ओर भाग रहा है और दुल्हन कमरे में खून से लथपथ पड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि पास में एक लोहे की रॉड भी पड़ी हुई थी।जिसके बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
पुलिस का कहना है कि आरोपी दूल्हे की जब खोज शुरू हुई तो जांच से पता चला कि उसका शव एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन दोनों के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें :डीलर ने निम्न स्तर के सामानों से बनाया मॉड्यूलर किचन,जिला उपभोक्ता फोरम ने लगाया 21000 रुपये हर्जाना
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।