×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Assistant guard की हत्या कर नक्सलियों ने शव को गांव के पास फेंका

Chhattisgarh में नक्सलयों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नक्सलियों ने एक सहायक आरक्षक को अगवा कर उसकी हत्या कर के शव को गाँव के पास फेक दिया। 
 
मामला सुकमा जिले का है जहाँ नक्सलियों ने एक सहायक आरक्षक की हत्या कर दी। मिली खबर के अनुसार एक बैठक के लिए सहायक आरक्षक अपनी पत्नी को गांव लेकर गया था। इस बात की जानकारी जैसे ही नक्सलियों को हुई, नक्सली बड़ी संख्या में गांव में पहुंचे और सहायक आरक्षक को अगवा कर अपने साथ ले गए। अगवा करने के बाद नक्सलियों ने तेजधार हथियार से आरक्षक की हत्या की दी। और शव को गांव के पास फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। 

सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने पूरे मामले की पड़ताल की और सहायक आरक्षक की हत्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया की जानकारी मिलते ही मौके पर फोर्स रवाना कर दी गई है। फिलहाल, बाकी की जानकारी ली जा रही है। 

यह है पूरी घटना 
 
बुधवार को सहायक आरक्षक कड़ती कन्ना अपने गांव आरगट्टा अपनी पत्नी को लेकर गया हुआ था। उसकी पत्नी आरगट्टा गांव की वार्ड पंच है। गांव में आयोजित ग्राम सभा में शामिल होने के लिए दोनों गए हुए थे। इसकी जानकारी नक्सलियों को लग गई। इसके बाद काफी संख्या में नक्सली गांव आ पहुंचे। फिर नक्सलियों ने सहायक आरक्षक कड़ती कन्ना को अगवा कर अपने साथ ले गए। फिर धारदार हथियार से सहायक आरक्षक की हत्या कर दी और शव को गांव के समीप फैंक फरार हो गए। 
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 13 March 2020 14:01

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.