एक मास्टर को कोरोना वायरस को लेकर गलत जानकारी व्हाट्सएप पर शेयर करना महंगा पड़ गया। उस मास्टर को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।
यह मामला कांकेर का है, जहां हिमन कोर्राम नामक एक व्याख्याता ने व्हाट्सएप ग्रुप में कोरोना वायरस को लेकर गलत जानकारी वायरल की थी। हिमन ने लिखा कि बायलर मुर्गा खाने की वजह से कांकेर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
कांकेर में हिमन नरहरपुर विकासखंड के खंड स्त्रोत समन्वयक के तौर पर पदस्थ हैं। हिमन ने आज ही अपने मोबाइल से कोरोना को लेकर अपुष्ट और भ्रामक जानकारी वायरल कराया था। कलेक्टर ने इसे सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं सिविल सेवा का उल्लंघन बताया है।
कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम 1 के तहत हिमन को सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। सस्पेंशन पीरियड में बीआरसी हिमन को बीईओ चारामा के दफ्तर में अटैच किया गया है।