ख़ैरागढ़. भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपनी जगह बनाने वाले पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल का नगर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नूनकरण साहू की अगुवाई में पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में जंघेल का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जंघेल ने कहा कि उन्हें यह स्थान कार्यकर्ताओं की बदौलत ही मिला है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। और यही एक ऐसी पार्टी है जहां एक आम कार्यकर्ता भी पार्टी के शिखर तक पहुंच सकता है।

ख़ैरागढ़ विधानसभा के लिए उपलब्धि - राकेश गुप्ता
वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गुप्ता ने इसे पूरे खैरागढ़ विधानसभा के लिए उपलब्धि बताया । गुप्ता ने कहा कि कोमल जंघेल का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होना पूरी पार्टी का सम्मान है। वरिष्ठ नेता तीरथ चंदेल,हेमू साहू,टिलेश्वर साहू,विकेश गुप्ता,पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय ताम्रकार,प्रीति यादव,चंद्रशेखर यादव,नूनकरण साहू,भरत वर्मा,प्रकाश जंघेल,नरेंद्र श्रीवास,चंदन गिरी गोश्वामी ने पूर्व संसदीय सचिव को शुभकामनाएं दी।
